
धारूहेड़ा (Best E News) नंदरामपुर बास रोड पर रामनगर के पास सड़क किनारे खड़ा सूखा पेड़ वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। दिन के समय वाहन चालक किसी तरह इससे बचकर निकल जाते हैं, लेकिन रात के अंधेरे में दिखाई नहीं देने के कारण वाहन इससे टकरा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से सूखे पेड़ को हटाने की मांग की है, ताकि हादसों पर अंकुश लगाया जा सके।
कई बार हो चुके है हादसे: ब्लॉक समिति सदस्य धीरज यादव, प्रेम फौजी और नवीन कुमार ने इस संबंध में वन विभाग को शिकायत भेजकर पेड़ को हटाने की मांग की है। धीरज यादव के अनुसार, गुरुवार रात को धारूहेड़ा निवासी हितेश की बाइक इस पेड़ से टकरा गई, जिससे वह घायल हो गया। इससे पहले भी इस मार्ग पर कई बार हादसे हो चुके हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पेड़ पूरी तरह सूख चुका है और कभी भी गिर सकता है। मुख्य मार्ग के किनारे खड़े इस पेड़ पर कोई संकेतक भी नहीं लगा है। ऐसे में रात के समय अंधेरे के कारण वाहन चालकों को पेड़ दिखाई नहीं देता और टक्कर होने का खतरा बना रहता है। लोगों ने वन विभाग से जल्द कार्रवाई कर सूखे पेड़ को हटाने की अपील की है, ताकि भविष्य में होने वाले हादसों को रोका जा सके।
ये भी पढ़ेंहरियाणा के इन शहरों के बाहर बनेंगे रिंग रोड और बाईपास, नायब सैनी ने किया ऐलान
