
बावल (Best E News): दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-48) पर बावल पुलिस ने राजस्थान से अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडरों को ले जाती हुई पिकअप गाड़ी को पकड़ा है। साबन पुल के पास की गई नाकाबंदी के दौरान पकड़ी गई इस गाड़ी से इंडियन ऑयल (Indian Oil) के करीब 50 भरे हुए घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए गए हैं। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेकर आगामी कानूनी व विभागीय कार्रवाई के लिए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग (Food & Civil Supplies Dept) के सुपुर्द कर दिया है।
राजस्थान की तरफ से धारूहेड़ा आ रही थी पिकअप
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बावल थाना प्रभारी निरीक्षक (Inspector) रणवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम देर शाम साबन पुल के पास हाईवे पर रूटीन नाकाबंदी और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान राजस्थान की ओर से धारूहेड़ा की तरफ आ रही एक संदिग्ध पिकअप गाड़ी को रोककर जांच की गई। गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें कमर्शियल उपयोग या अवैध सप्लाई की मंशा से ले जाए जा रहे इंडियन ऑयल कंपनी के 50 भरे घरेलू सिलेंडर बरामद हुए।
खाद्य आपूर्ति विभाग को दी सूचना: पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बावल में तैनात खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर दीपक कुमार को सूचित किया। इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने मौके पर पहुंचकर सिलेंडरों सहित पिकअप को अपने कब्जे में लिया।
ये भी पढ़ेंहरियाणा के इन शहरों के बाहर बनेंगे रिंग रोड और बाईपास, नायब सैनी ने किया ऐलान
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम द्वारा गाड़ी चालक से सिलेंडरों के परिवहन, बिल और आधिकारिक पास से संबंधित आवश्यक दस्तावेजों की गहनता से जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि नियमों के उल्लंघन और कालाबाजारी की आशंका को ध्यान में रखते हुए नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी
ये भी पढ़ेंहरियाणा में दिसंबर तक आएगा AI PPP 2.0 वर्जन: डॉ. सतीश खोला
