
हरियाणा (Best E News): हरियाणा सरकार की महत्वाकांक्षी योजना परिवार पहचान पत्र (AI PPP 2.0 ) की प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और सरल बनाने के लिए बड़े बदलाव किए गए हैं। नागरिकों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रक्रिया में 3 अहम बदलाव लागू किए गए हैं, जिससे अब फर्जी तरीके से नाम जुड़ने या अपडेशन की गड़बड़ियों पर पूरी तरह रोक लगेगी।
परिवार पहचान पत्र (PPP) में किए गए तीन बडे बदलाव:
समय पर मिलेगा SMS अलर्ट: अब नई एनरोलमेंट ID बनने, फैमिली ID तैयार होने और परिवार में कोई भी नया सदस्य जोड़े जाने पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर तुरंत SMS भेजा जाएगा। इससे नागरिकों को समय पर हर अपडेट की जानकारी मिलती रहेगी।
मुखिया की सहमति अनिवार्य (Fraud Prevention): हरियाणा परिवार पहचान प्राधिकरण के स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला ने जानकारी दी कि कई बार परिवारों में आपसी मनमुटाव या गलतफहमी के चलते बिना परिवार के मुखिया (Family Head) की अनुमति के लोग आईडी में नाम जुड़वा लेते थे या गलत सदस्य जुड़ जाते थे। अब नई व्यवस्था के तहत फैमिली हेड की सहमति के बिना कोई भी नया सदस्य परिवार में नहीं जुड़ सकेगा।
ये भी पढ़ेंहरियाणा के इन शहरों के बाहर बनेंगे रिंग रोड और बाईपास, नायब सैनी ने किया ऐलान
दिसंबर तक आएगा AI-आधारित PPP 2.0: सरकार इसी साल दिसंबर 2026 तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर आधारित PPP 2.0 वर्जन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इसके माध्यम से किसी भी परिवार की कुल वर्थ वैल्यू (आर्थिक स्थिति और पूरी कमाई) का सटीक आकलन एक ही दस्तावेज से आसानी से हो सकेगा।
आमजन से की ये अपील: प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे अपने परिवार पहचान पत्र में दर्ज मोबाइल नंबर की जांच अवश्य कर लें। यह सुनिश्चित करें कि आपका नंबर सही होने के साथ-साथ सक्रिय (Active) भी हो, ताकि समय-समय पर आने वाले सभी ओटीपी और महत्वपूर्ण अपडेट्स के SMS आपको बिना किसी रुकावट के मिलते रहें।
ये भी पढ़ेंबावल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साबन पुल के पास पकड़ी 50 गैस सिलेंडरों से भरी पिकअप
