शनिवार, 17 अक्टूबर 2026

हरियाणा के रेवाड़ी से माता वैष्णो देवी के लिए सीधी बस सेवा शुरू, जानें पूरा टाइम-टेबल

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana Roadways: माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा राज्य परिवहन के रेवाड़ी डिपो ने रेवाड़ी और जम्मू-कटरा के बीच सीधी बस सेवा शुरू…


हरियाणा के रेवाड़ी से माता वैष्णो देवी के लिए सीधी बस सेवा शुरू, जानें पूरा टाइम-टेबल
हरियाणा के रेवाड़ी से माता वैष्णो देवी के लिए सीधी बस सेवा शुरू, जानें पूरा टाइम-टेबल
Google News Follow us on Google

Haryana Roadways: माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा राज्य परिवहन के रेवाड़ी डिपो ने रेवाड़ी और जम्मू-कटरा के बीच सीधी बस सेवा शुरू की है। इस बस सेवा से हरियाणा, दिल्ली और पंजाब के यात्रियों को कटरा पहुंचने में सुविधा मिलेगी। बस रेवाड़ी से चलकर दिल्ली, पानीपत, अंबाला, लुधियाना बाईपास, जालंधर, पठानकोट और जम्मू के रास्ते कटरा पहुंचेगी।

Advertisement

रेवाड़ी से कटरा जाने का टाइम-टेबल

हरियाणा रोडवेज के अनुसार, बस रेवाड़ी से दोपहर 3:30 बजे रवाना होगी। इसके बाद दिल्ली से रात 8 बजे, पानीपत से रात 10 बजे, अंबाला से रात 11:30 बजे और जालंधर से सुबह 3 बजे होते हुए बस अगले दिन सुबह करीब 8 बजे कटरा पहुंचेगी। इस सेवा से श्रद्धालु सीधे कटरा पहुंचकर माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आगे जा सकेंगे।

कटरा से रेवाड़ी वापसी का टाइम-टेबल

वापसी में बस कटरा से दोपहर 3:30 बजे रवाना होगी। इसके बाद जम्मू से शाम 4:45 बजे, जालंधर से रात 10:45 बजे, अंबाला से रात 2:30 बजे, पानीपत से सुबह 4 बजे और दिल्ली से सुबह 5:30 बजे होते हुए बस सुबह करीब 7:30 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी।

Advertisement

ये भी पढ़ेंहरियाणा के इन शहरों के बाहर बनेंगे रिंग रोड और बाईपास, नायब सैनी ने किया ऐलान

इस सीधी बस सेवा से यात्रियों को माता वैष्णो देवी की यात्रा के लिए परिवहन का एक और विकल्प मिलेगा। यात्रियों को सलाह है कि यात्रा शुरू करने से पहले रेवाड़ी रोडवेज डिपो से बस के संचालन और समय-सारणी की पुष्टि कर लें। क्योंकि कही बार रोडवेज की ओर से समय मे बदलाव कर दिया जाता है।

ये भी पढ़ेंहरियाणा में दिसंबर तक आएगा AI PPP 2.0 वर्जन: डॉ. सतीश खोला

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp