Tuesday, 6 October 2026

रेवाड़ी नशा मुक्ति केंद्र का सीजेएम डॉ. रेनू सोलखे ने किया औचक निरीक्षण, पढिये मरीजों से क्या बोली

Written by: सुनील चौहान

Published:

रेवाड़ी। हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) डॉ. रेनू सोलखे ने मंगलवार को नशा मुक्ति केंद्र रेवाड़ी का…


रेवाड़ी नशा मुक्ति केंद्र का सीजेएम डॉ. रेनू सोलखे ने किया औचक निरीक्षण, पढिये मरीजों से क्या बोली
रेवाड़ी नशा मुक्ति केंद्र का सीजेएम डॉ. रेनू सोलखे ने किया औचक निरीक्षण, पढिये मरीजों से क्या बोली
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी। हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) डॉ. रेनू सोलखे ने मंगलवार को नशा मुक्ति केंद्र रेवाड़ी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में दी जा रही सेवाओं और वहां चल रहे कार्यों की जानकारी ली। नशा मुक्ति केंद्र की काउंसलर संदीपा ने बताया कि फिलहाल केंद्र में दो मरीज उपचार के लिए मौजूद हैं। मरीजों की समय-समय पर काउंसलिंग की जाती है और उन्हें नशा छोड़ने के लिए जागरूक किया जाता है।

Advertisement

सीजेएम डॉ. रेनू सोलखे ने कहा कि लोगों को कानूनी सहायता और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं के बारे में जानकारी दी जानी चाहिए, ताकि जरूरतमंद लोग निशुल्क कानूनी सहायता का लाभ उठा सकें। उन्होंने बताया कि विधिक सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों को निशुल्क कानूनी सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना भी है।

इस दौरान सीजेएम ने मरीजों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने नशे के कारण होने वाले स्वास्थ्य और सामाजिक नुकसान के बारे में भी जानकारी दी तथा नशा छोड़कर सामान्य जीवन की ओर लौटने के लिए प्रोत्साहित किया।

Advertisement

ये भी पढ़ेंपुष्कर घूमने गए हरियाणा के संदीप जाट का एक महीने बाद पहाड़ी में मिली डेड बॉडी

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

E-Paper