Tuesday, 6 October 2026

रेवाड़ी बस स्टैंड पर यात्रियों को किया जागरूक, ऑनलाइन ठगी से कैसे बचे

Written by: सुनील चौहान

Published:

रेवाड़ी (Best E News)  साइबर अपराधों से लोगों को बचाने और ऑनलाइन ठगी के प्रति जागरूक करने के लिए रेवाड़ी पुलिस की ओर से साइबर सुरक्षा माह के तहत लगातार जागरूकता कार्यक्रम…

रेवाड़ी बस स्टैंड पर साइबर जागरूकता कार्यक्रम, पुलिस ने लोगों को ऑनलाइन ठगी से बचने के बताए जरूरी तरीके
रेवाड़ी बस स्टैंड पर साइबर जागरूकता कार्यक्रम, पुलिस ने लोगों को ऑनलाइन ठगी से बचने के बताए जरूरी तरीके
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी (Best E News)  साइबर अपराधों से लोगों को बचाने और ऑनलाइन ठगी के प्रति जागरूक करने के लिए रेवाड़ी पुलिस की ओर से साइबर सुरक्षा माह के तहत लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में साइबर थाना रेवाड़ी पुलिस ने सोमवार को रेवाड़ी बस स्टैंड पर विशेष साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में यात्रियों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों को साइबर ठगी के तरीकों और उनसे बचाव के बारे में जानकारी दी गई।

Advertisement

पासवर्ड किसी के साथ साझा नहीं करें: साइबर क्राइम थाना रेवाड़ी में तैनात एएसआई जितेन्द्र ने लोगों को बताया कि इंटरनेट, मोबाइल बैंकिंग और सोशल मीडिया के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर ठगी के मामले भी सामने आ रहे हैं। उन्होंने लोगों से अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, ओटीपी, बैंक खाते की जानकारी, यूपीआई पिन और पासवर्ड किसी के साथ साझा नहीं करने की अपील की। उन्होंने कहा कि साइबर ठग कई बार पुलिस या बैंक अधिकारी बनकर डराने का प्रयास करते हैं और डिजिटल अरेस्ट जैसी बातों का डर दिखाकर या लॉटरी और इनाम का लालच देकर लोगों से पैसे ऐंठते हैं।

रेवाड़ी बस स्टैंड पर साइबर जागरूकता कार्यक्रम, पुलिस ने लोगों को ऑनलाइन ठगी से बचने के बताए जरूरी तरीके
रेवाड़ी बस स्टैंड पर साइबर जागरूकता कार्यक्रम, पुलिस ने लोगों को ऑनलाइन ठगी से बचने के बताए जरूरी तरीके

ठगी होने पर ओनलाईन करें शिकायत: उन्होंने बताया कि ऐसे मामलों में जल्दबाजी में कोई ऑनलाइन लेनदेन नहीं करना चाहिए। पुलिस टीम ने लोगों को समझाया कि किसी भी संदिग्ध कॉल, मैसेज, ई-मेल या लिंक की जानकारी को पहले जांच लें। साइबर ठगी होने पर समय गंवाए बिना शिकायत करना जरूरी है। राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल के अनुसार वित्तीय साइबर धोखाधड़ी की तत्काल सूचना के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क किया जा सकता है और cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज की जा सकती है।

Advertisement

ये भी पढ़ेंरेवाड़ी: किसानों को मिलेगा सरसों का उत्तम किस्म का बीज, जानिए कहां से खरीदें

रेवाड़ी बस स्टैंड पर साइबर जागरूकता कार्यक्रम, पुलिस ने लोगों को ऑनलाइन ठगी से बचने के बताए जरूरी तरीके
रेवाड़ी बस स्टैंड पर साइबर जागरूकता कार्यक्रम, पुलिस ने लोगों को ऑनलाइन ठगी से बचने के बताए जरूरी तरीके

रेवाड़ी पुलिस ने आमजन से अपील की कि साइबर अपराध से बचने के लिए स्वयं सतर्क रहें और परिवार के सदस्यों को भी ऑनलाइन सुरक्षा के प्रति जागरूक करें। इस मौके पर लोगो को जागरूकता के साथ सजग रहने के लिए प्रेरित किया।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

E-Paper