
रेवाड़ी। अग्रवाल सभा (रजि.) रेवाड़ी की ओर से 11 अक्टूबर, रविवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रतिभा सम्मान समारोह और भव्य दीपावली मेले का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभाशाली छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। सभा की ओर से पत्रकारों को कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।
पहला कार्यक्रम सुबह 9 बजे महाराजा अग्रसेन चौक, रेवाड़ी में होगा। इसमें ध्वजारोहण, आरती एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद शाम 5 बजे हुड्डा ग्राउंड, सेक्टर-3, रेवाड़ी में भव्य दीपावली मेले का आयोजन होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रतिभा सम्मान समारोह के माध्यम से छात्राओं की प्रतिभा को प्रोत्साहित किया जाएगा।
ये भी पढ़ेंहरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला: लाडो लक्ष्मी योजना की आय सीमा हुई इतनी
