Friday, 9 October 2026

रेवाड़ी में 194 किलो से अधिक नशीला पदार्थ नष्ट, 29 मामलों की जब्त सामग्री का निष्पादन

Written by: सुनील चौहान

Published:

रेवाड़ी। नशा मुक्त रेवाड़ी अभियान के तहत गुरुवार को जिला रेवाड़ी और जीआरपी रेवाड़ी से संबंधित 29 मामलों में जब्त किए गए नशीले पदार्थों का निष्पादन किया गया। यह कार्रवाई आईजीपी साउथ…


रेवाड़ी में 194 किलो से अधिक नशीला पदार्थ नष्ट, 29 मामलों की जब्त सामग्री का निष्पादन
रेवाड़ी में 194 किलो से अधिक नशीला पदार्थ नष्ट, 29 मामलों की जब्त सामग्री का निष्पादन
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी। नशा मुक्त रेवाड़ी अभियान के तहत गुरुवार को जिला रेवाड़ी और जीआरपी रेवाड़ी से संबंधित 29 मामलों में जब्त किए गए नशीले पदार्थों का निष्पादन किया गया। यह कार्रवाई आईजीपी साउथ रेंज रेवाड़ी ओम प्रकाश नरवाल, आईपीएस की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस और डीएसपी कोसली विद्यानंद सहित कमेटी के सदस्यों की मौजूदगी में की गई। मादक पदार्थों का निष्पादन गुरुग्राम के सेक्टर-37 स्थित बायोटेक वेस्ट लिमिटेड कंपनी के बॉयलर में किया गया। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक हरियाणा से अनुमति मिलने के बाद की गई।

Advertisement

निष्पादित की गई 29 मदों में कुल 194.39 किलोग्राम नशीला मादक पदार्थ शामिल था। इनमें 5.240 किलोग्राम गांजा, 183.640 किलोग्राम चूरा पोस्त, 2.476 किलोग्राम सुल्फा/चरस, 162 ग्राम स्मैक, 1688 कैप्सूल, 2894 टेबलेट और 580 ग्राम अफीम शामिल है। 580 ग्राम अफीम को मध्य प्रदेश के नीमच जिले की एक दवा कंपनी में जमा करवाया जाएगा। आईजीपी साउथ रेंज ओम प्रकाश नरवाल ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई और बरामदगी को लेकर जिला पुलिस की प्रशंसा की।

निष्पादन के दौरान आईजीपी ओम प्रकाश नरवाल ने अपनी मौजूदगी में इलेक्ट्रॉनिक कांटे से सभी मदों का वजन जांच करवाया। वजन सही पाए जाने के बाद उनकी निगरानी में नशीले पदार्थों का निष्पादन कराया गया। इस दौरान आईजीपी साउथ रेंज के रीडर एएसआई रवि दत्त, एसआई अनिल कुमार, मालखाना मोहर्रर एसआई काशीराम, लाइन अफसर एसआई विजय कुमार, एएसआई उपेंद्र कुमार सहित संबंधित पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Advertisement

ये भी पढ़ेंगढ़ी अलावलपुर स्कूल के दो शिक्षकों को मिला श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

WhatsApp