Sunday, 4 October 2026

हरियाणा में धर्मांतरण और ‘लव जिहाद’ के विषय पर चिंतन

Written by: सुनील चौहान

Published:

रेवाड़ी: रेवाड़ी के जांगिड़ भवन में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) हरियाणा प्रांत की दो दिवसीय प्रांत कार्यकारिणी बैठक एवं प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया। 3 अक्टूबर से शुरू हुआ कार्यक्रम 4…


हरियाणा में धर्मांतरण और ‘लव जिहाद’ के विषय पर चिंतन
हरियाणा में धर्मांतरण और ‘लव जिहाद’ के विषय पर चिंतन
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी: रेवाड़ी के जांगिड़ भवन में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) हरियाणा प्रांत की दो दिवसीय प्रांत कार्यकारिणी बैठक एवं प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया। 3 अक्टूबर से शुरू हुआ कार्यक्रम 4 अक्टूबर को संपन्न हुआ। इसमें प्रांत कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इंद्रप्रस्थ क्षेत्र संगठन मंत्री नीरज धनोरिया के सानिध्य में हुई बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों, प्रशिक्षण वर्गों, विभिन्न प्रकल्पों और कार्य विस्तार को लेकर चर्चा की गई।

Advertisement
हरियाणा में धर्मांतरण और ‘लव जिहाद’ के विषय पर चिंतन
रेवाड़ी के जांगिड़ भवन में आयोजित विहिप की प्रदेश स्तरीय बैठक एवं प्रशिक्षण वर्ग में मौजूद पदाधिकारी और कार्यकर्ता।

‘लव जिहाद’ के प्रति करों जागरूक: प्रांत संगठन मंत्री राधेश्याम और प्रांत मंत्री यशवंत शेखावत ने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं कार्य विस्तार की योजनाओं की जानकारी दी। बैठक में सामाजिक समरसता, सत्संग, सेवा कार्य, प्रशिक्षण और समाज जागरण से जुड़े विषयों को प्रमुखता देने पर विचार हुआ। धर्मांतरण की घटनाओं तथा घर वापसी के कार्य को लेकर भी कार्ययोजना पर चर्चा की गई। बैठक में महिलाओं एवं युवतियों से जुड़े ‘लव जिहाद’ के आरोपों को लेकर भी कार्यकर्ताओं ने चर्चा की और समाज में जागरूकता बढ़ाने तथा परिवारों के साथ संवाद पर जोर दिया।

सत्संग की व्यवस्था मजबूत करने पर जोर : वरिष्ठ प्रचारक ईश्वर लाल ने बताया कि अशोक सिंघल जन्म शताब्दी वर्ष के दौरान हरियाणा में सामाजिक समरसता को केंद्र में रखते हुए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं नीरज धनोरिया ने सत्संग को संगठन का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए प्रत्येक खंड, प्रखंड और जिले में नियमित सत्संग की व्यवस्था मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने सप्ताह में एक दिन, एक समय और एक स्थान पर नियमित सत्संग की योजना को समाज तक पहुंचाने की बात कही।

Advertisement

ये भी पढ़ेंमठ से शिव मंदिर तक निकली कलश यात्रा, श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

ये रहे मौजूद: बैठक में आगामी प्रशिक्षण वर्गों, संगठन विस्तार और जिला व प्रखंड स्तर पर विभिन्न कार्यों को गति देने पर भी चर्चा हुई। कार्यक्रम के आयोजन में रेवाड़ी जिला अध्यक्ष राधेश्याम, जिला मंत्री परमेश कुमार सहित जिला टोली और अन्य कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया। मातृशक्ति एवं दुर्गा वाहिनी की कार्यकर्ताओं ने रंगोली और पारंपरिक स्वागत के माध्यम से अतिथियों एवं प्रतिभागियों का अभिनंदन किया।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

E-Paper