
रेवाड़ी: रेवाड़ी नगर परिषद में उपचेयरमैन के चुनाव गुरूवार को संंपन्न हो गए है। राव इद्रंजीत खेमे के पार्षद निखिल मांढिया ने उपचेयरमैन पद पर जीत दर्ज किया है। चुनाव को लेकर पिछले कई दिनो से सियासी उठक पठक चल रही थी। लेकिन गर्व की बात यह है रेवाड़ी में चेयरमैन के बाद अब उपचेयरमैन भी भाजपा का ही बन गया हैं।
5 मतों से हुई जीत: बता दे अगर पहले ही उपचेयरमैन चुनाव को लेकर गुटबाजी बनी हुई थी। इसी को लेकर चुनाव करवाए गए थे। राव साहब खेमें से निखिल मांढिया को 19 मत मिले जबकि दूसरे गुट करे 14 मत मिलें। ऐसे में निखिल मांढिया को 5 5 मतों से जीत मिली।
32 पार्षद है रेव़ाडी में: बता दे रेवाड़ी 32 पार्षद है तथा एक चेयरमैन का मत है। ऐसे में 33 मतदान हुआ। बताया जा रहा है चुनाव काफी गुटबाजी हुई अन्यथा निखिल मांढिया को काफी बडी जीत मिल सकती थी। उनके जीतने पर रेवाड़ी में गाजे बाजे के स्वागत किया गया।
ये भी पढ़ेंगढ़ी अलावलपुर स्कूल के दो शिक्षकों को मिला श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान
