Wednesday, 25 November 2026

IGU मीरपुर में B.Pharmacy प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग शेड्यूल जारी: HSTES ने घोषित की तिथियां, देखें पूरा टाइम-टेबल

Written by: Beste news

Published:

 रेवाड़ी (Best E News): इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय (IGU), मीरपुर में सत्र 2026-27 के लिए बी. फार्मेसी (B.Pharmacy) पाठ्यक्रम में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता अकादमिक मामले एवं…


 रेवाड़ी (Best E News): इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय (IGU), मीरपुर में सत्र 2026-27 के लिए बी. फार्मेसी (B.Pharmacy) पाठ्यक्रम में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता अकादमिक मामले एवं औषध विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. सुनील कुमार ने बताया कि हरियाणा राज्य तकनीकी शिक्षा समिति (HSTES) द्वारा ऑनलाइन केंद्रित काउंसलिंग शेड्यूल (Online Centralized Counseling Schedule) जारी कर दिया गया है।

Advertisement

प्रवेश प्रक्रिया पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आईजीयू के कुलपति प्रो. असीम मिगलानी ने कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण, शोध-उन्मुख और रोजगारपरक शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। बी. फार्मेसी में पारदर्शी और समयबद्ध दाखिले के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

B.Pharmacy एडमिशन काउंसलिंग का पूरा टाइम-टेबल:

प्रो. सुनील कुमार के अनुसार OCET-2026 मेरिट लिस्ट के आधार पर काउंसलिंग प्रक्रिया निम्नलिखित शेड्यूल के अनुसार होगी:

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

प्रथम काउंसलिंग (1st Counseling):

  • चॉइस लॉकिंग (विकल्प चयन): 25 सितंबर (प्रातः 11:00 बजे) से 28 सितंबर 2026 (रात 11:59 बजे तक)
  • सीट अलॉटमेंट रिजल्ट: 29 सितंबर 2026 (शाम 04:00 बजे)
  • कॉलेज में फिजिकल रिपोर्टिंग: 30 सितंबर (प्रातः 10:00 बजे) से 05 अक्टूबर 2026 (शाम 05:00 बजे तक)

द्वितीय काउंसलिंग (2nd Counseling):

  • चॉइस लॉकिंग (विकल्प चयन): 06 अक्टूबर (प्रातः 11:00 बजे) से 08 अक्टूबर 2026 (रात 11:59 बजे तक)
  • सीट अलॉटमेंट रिजल्ट: 09 अक्टूबर 2026 (शाम 04:00 बजे)
  • कॉलेज में फिजिकल रिपोर्टिंग: 12 अक्टूबर (प्रातः 10:00 बजे) से 14 अक्टूबर 2026 (शाम 05:00 बजे तक)

महत्वपूर्ण तिथियां व आधिकारिक पोर्टल

  • कक्षाओं (शैक्षणिक सत्र) की शुरुआत: 15 अक्टूबर 2026
  • दाखिले की अंतिम तिथि: 30 अक्टूबर 2026
  • पोर्टल पर अंतिम अपलोडिंग: 11 नवंबर 2026 (रात 11:59 बजे तक)

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे काउंसलिंग और सीट अलॉटमेंट से जुड़ी अपडेट्स के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट www.techadmissionshry.gov.in चेक करते रहें।

Beste news

खबरें और भी

WhatsApp