Best E News: हरियाणा के जिला रेवाड़ी के विद्यार्थियो के लिए बडी खुशी की खबर हैं। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय (IGU ) में जल्द कुछ नए कोर्स आरंभ होंगे। इसमें पीजी डिप्लोमा इन बुद्धिस्ट स्टडीज कोर्स प्रमुख है। बृहस्पतिवार को डा. बीआर आंबेडकर अध्ययन केंद्र का शुभारंभ हो रहा है।इसमें मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. बीआर आंबेडकर अध्ययन केंद्र कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के निदेशक डॉ. प्रीतम सिंह उपस्थित होंगे। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलसचिव लेफ्टिनेंट प्रो. वीरेंद्र पाल विशिष्ट अतिथि होंगे।
रोजगारपरक कोर्स होगें शुरू: बता दें कि केंद्र के माध्यम से बाबा साहेब के जीवन, लेखों और कार्यों पर उच्च स्तरीय शोध कार्य आयोजित होंगे तथा नियमित रूप से नेशनल व इंटरनेशनल कांफ्रेंस, सेमीनार और वर्कशाप का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही, अध्ययन केंद्र द्वारा बेसिक आफ कंप्यूटर एंड टैली के रोजगारपरक कोर्स शुरू किए जाएंगे जबकि भविष्य में आंबेडकर स्टडीज पाठ्यक्रम भी प्रारंभ करने की योजना है।
इसकी तैयारियों को लेकर कुलसचिव प्रो. दिलबाग सिंह संबंधित अधिकारियों और समिति के संयोजक एवं सदस्यों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा करते हुए अतिथियों के स्वागत, बैठने की व्यवस्था, मंच संचालन तथा सुरक्षा संबंधी बिंदुओं पर विचार विमर्श किया।
ये भी पढ़ेंरेवाड़ी में ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई, आठ अवैध जुगाड़ वाहन जब्त
कुलपति प्रो. असीम मिगलानी ने अध्ययन केंद्र के उद्देश्यों पर बताया कि इस केंद्र की स्थापना का मुख्य ध्येय कैंपस में सामाजिक समरसता और भाईचारे की भावना पैदा करना है ताकि बाबा साहेब के जीवन दर्शन और विचारधारा को विद्यार्थियों एवं संपूर्ण समाज तक पहुंचाया जा सके।
ये भी पढ़ेंSIR-2026 को लेकर DC अभिषेक मीणा ने ली बैठक: इस दिन जारी होगी अंतिम सूची
