
धारूहेड़ा (Best E News): अंधत्व निवारण के उद्देश्य से लाला रामचन्द्र मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से स्वर्गीय लाला किशोरीलाल रस्तोगी की शताब्दी जयंती स्मृति के अवसर पर रविवार को नंदरामपुर बास गांव में एक विशाल निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया।ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में स्वास्थ्य व आंखों की सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में 300 से अधिक मरीजों ने पहुंचकर अपनी आंखों की जांच करवाई।
विशेषज्ञ डॉक्टरों ने की जांच, बांटे मुफ्त चश्मे और दवाइयां
आयोजक भूपेंद्र रस्तोगी ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में डॉ. इंद्र मोहन रस्तोगी और उनकी विशेषज्ञ मेडिकल टीम ने अत्याधुनिक उपकरणों के माध्यम से मरीजों की आंखों की जांच की। परीक्षण के उपरांत जरूरतमंद मरीजों को ट्रस्ट की ओर से निःशुल्क दवाइयां और चश्मे वितरित किए गए।

स्मृति में किया पौधारोपण, बांटे 100 से अधिक पौधे
नेत्र जांच शिविर के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए स्वर्गीय लाला किशोरीलाल रस्तोगी की पावन स्मृति में पौधारोपण अभियान भी चलाया गया। इस दौरान ग्रामीणों और युवाओं को पर्यावरण बचाओ अभियान से जोड़ते हुए 100 से अधिक पौधे बांटे गए। आयोजकों ने बताया कि हर साल इस विशेष दिन पर गांव में स्वास्थ्य एवं समाज सेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
ये भी पढ़ेंIGU के योग विभाग के छात्र योगेश का NIA में क्लर्क पद पर चयन
ये रहे मौजूद: इस सेवा कार्य के अवसर पर पूर्व सरपंच रावत, खूबराम, सूरज नंबरदार, गोपाल, सत्यभारत यादव, देवदत्त, धर्मबीर सहित गांव के कई अन्य गणमान्य नागरिक और आयोजक मंडल के सदस्य उपस्थित रहे।
