Friday, 9 October 2026

रेवाड़ी कोर्ट का बड़ा फैसला: 14 साल पुराने डकैती केस में आरोपी अंसार बरी

Written by: सुनील चौहान

Published:

रेवाड़ी: अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश जतिन गर्ग की अदालत ने रेवाड़ी में बडा फैसला सुनाया है। करीब 14 साल पुराने ट्रक लूट और डकैती के मामले में आरोपी अंसार को संदेह का लाभ…


रेवाड़ी कोर्ट का बड़ा फैसला: 14 साल पुराने डकैती केस में आरोपी अंसार बरी
रेवाड़ी कोर्ट का बड़ा फैसला: 14 साल पुराने डकैती केस में आरोपी अंसार बरी
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी: अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश जतिन गर्ग की अदालत ने रेवाड़ी में बडा फैसला सुनाया है। करीब 14 साल पुराने ट्रक लूट और डकैती के मामले में आरोपी अंसार को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया। अभियोजन ने मामले में 18 गवाह पेश किए।

Advertisement

जानिए क्या था मामला: बता दे कि मामला थाना सदर रेवाड़ी में दर्ज वर्ष 2012 मे दर्ज किया था। 6 मई 2012 को ट्रक चालक नवाब सिंह और क्लीनर सोनू दिल्ली से राजस्थान लौट रहे थे। गांव काकोड़िया के बस स्टैंड के पास एक बोलेरो ने उनके ट्रक को रोक लिया। बोलेरो से उतरे 3-4 युवकों ने ट्रक में घुसकर दोनों को काबू कर उनके हाथ-पैर बांध दिए और उनके मोबाइल, नकदी व ट्रक लूटकर फरार हो गए। बाद में दोनों को सोहना के पास बोलेरो से उतार दिया गया।

18 गवाह पेश किए: अभियोजन ने मामले में 18 गवाह पेश किए। हालांकि, सबसे महत्वपूर्ण गवाह चालक नवाब सिंह और क्लीनर सोनू ने अदालत में स्पष्ट रूप से कहा कि आरोपी अंसार और मुनाफ उन लोगों में शामिल नहीं थे, जिन्होंने उनका ट्रक लूटा था। दोनों आरोपी की पहचान करने में भी विफल रहे।

Advertisement

ये भी पढ़ेंस्टेट अवाॅर्डी अध्यापक मुकेश कुमार को रेवाड़ी MLA लक्ष्मण सिंह यादव ने किया सम्मानित

अदालत ने यह भी पाया कि अंसार के खुलासा बयान के आधार पर कोई ट्रक या हथियार बरामद नहीं हुआ। लूटा गया ट्रक ग्वालियर के जंगल से लावारिस हालत में मिला था। इसके अलावा आरोपी के कब्जे से हथियार बरामदगी या संबंधित स्वीकृति आदेश भी रिकॉर्ड पर नहीं था।

ये भी पढ़ेंबावल में तीन शराब ठेकों पर हथियार बल पर लूट: 48 घंटे बाद 7 आरोपियों पर FIR

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

WhatsApp