चंडीगढ़ (Best24News): हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार ने नवरात्रि के पावन अवसर पर हहरियाणा की महिलाओं को एक बड़ा तोहफा दिया है मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में होने वाली राज्य कैबिनेट की अहम बैठक में ‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ (Lado Lakshmi Yojana) की पात्रता में संशोधन संबंधी ऐतिहासिक प्रस्ताव को एजेंडे में शामिल किया गया है।कैबिनेट से प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी मिलते ही प्रदेश के मध्यम और निम्न-मध्यम वर्ग की लाखों अतिरिक्त महिलाओं को हर महीने ₹2,100 की वित्तीय सहायता मिलने का रास्ता पूरी तरह साफ हो जाएगा।
आय सीमा 1.80 लाख से बढ़ाकर 3.00 लाख करने की तैयारीकैबिनेट के एजेंडे में शामिल मुख्य प्रस्ताव के अनुसार, योजना का लाभ उठाने के लिए परिवार पहचान पत्र (PPP) में दर्ज वार्षिक आय सीमा को 1.80 लाख रुपये से बढ़ाकर 3.00 लाख रुपये सालाना किया जा रहा है।
दूसरी बार बढ़ाई जा रही है आय सीमा:योजना की शुरुआत में पात्रता के लिए पारिवारिक आय सीमा 1.00 लाख रुपये तय की गई थी। इसके बाद सितंबर 2026 में दायरा बढ़ाते हुए इसे 1.80 लाख रुपये किया गया, जिससे करीब 17 लाख नई महिलाएं इस योजना से जुड़ीं। अब सामाजिक सुरक्षा और विकास संकेतकों को ध्यान में रखते हुए इसे 3.00 लाख रुपये किया जा रहा है।
ये भी पढ़ेंधारूहेड़ा के वार्ड-4 में चलाया गया विशेष सफाई अभियान, रविवार को स्टेडियम परिसर में होगी सफाई
लाडो लक्ष्मी योजना: प्रस्तावित नए नियम और बदलाव के चलते बैठक में योजना के नियमों में काफी बदलाव किया है। हर 3 महीने में जमा करना होगा लाइफ सर्टिफिकेट योजना में पारदर्शिता बनाए रखने और केवल पात्र लाभार्थियों तक ही सहायता पहुंचाने के लिए सरकार ने जीवन प्रमाणपत्र (Life Certificate) के नियमों लागू किया है। नए प्रावधान के तहत अब प्रत्येक लाभार्थी महिला को हर 3 महीने में अपना डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा कराना अनिवार्य होगा।कैबिनेट की इस बैठक में इस फैसले के पास होते ही पूरे प्रदेश में नए आवेदनों की प्रक्रिया और दिशा-निर्देश जारी कर दिए जाएंगे।
ये भी पढ़ेंरेवाड़ी में सांस्कृतिक कार्यक्रम और दीपावली मेला आज

