
रेवाड़ी। अग्रवाल सभा की ओर से महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समारोह का आगाज शुक्रवार 9 अक्टूबर को महाराजा अग्रसेन चौक पर दीपोत्सव के साथ होगा। कार्यक्रम शाम 7 बजे शुरू होगा। मुख्य अतिथि महाराजा अग्रसेन स्कूल के सचिव, पूर्व नगर पार्षद एवं पूर्व मार्केट कमेटी वाइस चेयरमैन राजेंद्र सिंघल होंगे। अग्रसेन जयंती समारोह के चेयरमैन गिरीश सिंगला ने बताया कि दीपोत्सव के साथ जयंती समारोह के कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे।
10 अक्टूबर को सेक्टर-3 स्थित हुड्डा ग्राउंड में सांस्कृतिक एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित होगा। कार्यक्रम शाम 7 बजे शुरू होगा। इसमें 10वीं और 12वीं कक्षा के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। हरियाणा प्रदेश वैश्य महासम्मेलन के प्रधान बृजलाल गोयल मुख्य अतिथि होंगे। वेदांता हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. पवन गुप्ता अति विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मनीष अग्रवाल विकी फैशन वाले करेंगे। यह कार्यक्रम देहरादून के राज्यसभा सांसद नरेश बंसल के सानिध्य में आयोजित होगा। महाराजा अग्रसेन समन्वय परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय चेयरमैन बालकिशन अग्रवाल तथा राष्ट्रीय महामंत्री एवं भारतीय उद्योग व्यापार मंडल दिल्ली प्रदेश के चेयरमैन नरेश एरन भी शामिल होंगे।
दीपावली मेला एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित: 11 अक्टूबर को महाराजा अग्रसेन चौक पर अग्रवाल सभा के प्रधान रिपुदमन गुप्ता और उनकी टीम द्वारा ध्वजारोहण, आरती एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम होगा। इसी दिन शाम 7 बजे सेक्टर-3 हुड्डा ग्राउंड में दीपावली मेला एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें सीए शाखा के अध्यक्ष नितिन गोयल मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी विनयशील गोयल करेंगे, जबकि पूर्व मनोनीत नगर पार्षद एवं अग्रवाल सभा के पूर्व सचिव दीपक अग्रवाल पाल्हावासिया अति विशिष्ट अतिथि होंगे।
ये भी पढ़ेंगढ़ी अलावलपुर स्कूल के दो शिक्षकों को मिला श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान
चेयरमैन गिरीश सिंगला ने बताया कि 11 अक्टूबर की रात दीपावली मेले के दौरान लकी ड्रॉ भी निकाला जाएगा। इसमें प्रथम पुरस्कार मोटरसाइकिल, द्वितीय इलेक्ट्रिक स्कूटी, तृतीय 32 इंच एलईडी, चतुर्थ रेफ्रिजरेटर और पांचवें पुरस्कार के रूप में वाशिंग मशीन दी जाएगी। इसके अलावा 10 सांत्वना पुरस्कार में ट्रॉली बैग दिए जाएंगे। 25 कूपन लेने पर आकर्षक उपहार भी दिया जाएगा। लकी ड्रॉ के कूपन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक अग्रवाल भवन से लिए जा सकते हैं तथा मौके पर भी कूपन उपलब्ध रहेंगे। अग्रवाल सभा ने शहरवासियों से परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।
