Friday, 9 October 2026

धारूहेड़ा में सूने घर का ताला तोड़कर 2.10 लाख नकद, सोना-चांदी चोरी

Written by: सुनील चौहान

Published:

धारूहेड़ा। औद्योगिक कस्बे में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। नंदरामपुर बास रोड पर रामनगर में चोर एक घर का ताला तोड़कर करीब 2 लाख 10 हजार रुपये…


धारूहेड़ा में सूने घर का ताला तोड़कर चोरी फाईल फोटो
धारूहेड़ा में सूने घर का ताला तोड़कर चोरी फाईल फोटो
Google News Follow us on Google

धारूहेड़ा। औद्योगिक कस्बे में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। नंदरामपुर बास रोड पर रामनगर में चोर एक घर का ताला तोड़कर करीब 2 लाख 10 हजार रुपये नकद, सोना और चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। घटना के समय परिवार राजस्थान स्थित अपने गांव गया हुआ था। सूचना मिलने के बाद धारूहेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

Advertisement

थाना पुलिस को दी शिकायत में प्रमोद कुमार ने बताया कि वह मूल रूप से गांव ब्रह्मपुर, जिला खैरथल-तिजारा, राजस्थान के रहने वाले हैं और वर्तमान में रामनगर गली नंबर एक, बास रोड धारूहेड़ा में रहते हैं। यहां वह भैंसों की डेयरी चलाते हैं। प्रमोद के अनुसार वह परिजनों के साथ अपने गांव गए हुए थे। उनके छोटे भाई के बच्चे घर पर थे और दूसरे कमरे में सो रहे थे। गुरुवार सुबह जब वह राजस्थान से वापस धारूहेड़ा पहुंचे तो कमरे का ताला टूटा हुआ मिला और अंदर सामान बिखरा पड़ा था।

प्रमोद ने थाना Dharuhera पुलिस को बताया कि घर से करीब 2 लाख 10 हजार रुपये नकद, एक किलो चांदी और करीब 10 तोला सोना चोरी हुआ है। उन्होंने बताया कि 1.80 लाख रुपये बाजरा बेचने के मिले थे, जबकि करीब 30 हजार रुपये घर के खर्च के लिए रखे हुए थे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

ये भी पढ़ेंगढ़ी अलावलपुर स्कूल के दो शिक्षकों को मिला श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान

अगस्त में भी हुई थीं कई चोरी की वारदातें

स्थानीय लोगों के अनुसार धारूहेड़ा में अगस्त माह में भी चोरी की छह वारदातें हुई थीं। इसके अलावा एक व्यक्ति को बंधक बनाकर लूट की घटना भी हुई थी। लोगों का कहना है कि इन मामलों में अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से बास रोड और आसपास के इलाकों में गश्त बढ़ाने की मांग की है। लोगों का आरोप है कि एसपी को शिकायत देने के बावजूद क्षेत्र में गश्त पर्याप्त नहीं बढ़ाई गई है, जिसके कारण चोर वारदातों को अंजाम देने में सफल हो रहे हैं। पुलिस का कहना है कि ताजा चोरी की वारदात की जांच की जा रही है और आरोपियों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे

ये भी पढ़ेंरेवाड़ी में महिलाओं की सुरक्षा के लिए ‘पिंक राइडर्स’ की विशेष तैनाती: ASP दीपिका अग्रवाल ने 5 हाईटेक स्कूटियों को दिखाई हरी झंडी

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

WhatsApp