कोसली। थाना कोसली पुलिस का एक बार फिर बडी सफलता मिली है। कोसली में जानलेवा हमला करने के मामले में कार्रवाई करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हिमांशु निवासी गांव भाकली, सोनू उर्फ डाकू उर्फ विक्की निवासी गांव साल्हावास जिला झज्जर, सतेन्द्र निवासी रेलवे स्टेशन के पास कोसली, सचिन उर्फ गोलू, सुखबीर उर्फ मोनू निवासी विश्वकर्मा कॉलोनी कोसली तथा दीपक, अजय और कृष्ण निवासी गांव आम्बोली जिला झज्जर के रूप में हुई है।
20 अगस्त को किया था हमला: विश्वकर्मा कॉलोनी कोसली निवासी कमल ने कोसली पुलिस को शिकायत में बताया था कि उसकी गली में रामकुमार द्वारा खोदी गई कुंई धंसने से उसके मकान की दीवारों में दरारें आ गई थीं। इसी मामले को लेकर पिछले कई दिनों से दोनो में विवाद चल रहा था। 20 अगस्त को वह शिकायत देने आ रहा था।
शिकायत देने के बाद वापस लौटते समय दुष्यंत के व्हाट्सएप पर सचिन उर्फ गोलू का फोन आया। उसने शिकायत के संबंध में बातचीत के लिए उन्हें कोसली बाईपास नहर पर बुलाया। पुलिस के अनुसार वहां पहुंचने पर साल्हावास डिग की तरफ से तीन गाड़ियां आईं। इनमें से करीब 15-20 युवक उतरे और लाठी-डंडों से कमल व उसके साथियों पर हमला कर दिया। हमले में कमल घायल हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ जुटने के बाद आरोपी वहां से चले गए।
Also Readहरियाणा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 48 घंटे में दूसरी बार अवैध शराब पकड़ी
जान से मारने की मिली धमकी: आरोपियों ने जाते समय शिकायत वापस नहीं लेने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर थाना कोसली में मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मारपीट करने वाले आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया।
