Friday, 9 October 2026

कोसली: बाबा मुक्तेश्वरपुरी गोशाला का चुनाव 11 को

Written by: सुनील चौहान

Published:

कोसली। बाबा मुक्तेश्वरपुरी गोशाला कोसली में कार्यकारिणी का चुनाव गौशाला कार्यालय में 11 अक्तूबर को होगा। इसके नांमाकरन करने व वापस लेने का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। मतदान के बाद…


कोसली। बाबा मुक्तेश्वरपुरी गोशाला कोसली में कार्यकारिणी का चुनाव गौशाला कार्यालय में 11 अक्तूबर को होगा। इसके नांमाकरन करने व वापस लेने का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। मतदान के बाद उसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे।

Advertisement

कार्यक्रम रिटर्निंग अधिकारी कर्नल संत पाल ने बताया कि चुनाव 11 अक्तूबर को होगा। नामांकन पत्र 8 अक्तूबर को सुबह 11 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक गोशाला कार्यालय में दाखिल होंगे। इसी दिन नामांकन पत्रों की जांच होगी। नाम वापसी 9 अक्तूबर को सुबह 10 से 11 बजे तक मेल और व्हाट्सएप के माध्यम से होगी।

यदि मतदान की आवश्यकता हुई तो 11 अक्तूबर रविवार को सुबह 11 बजे से दोपहर ढाई बजे तक गौशाला कार्यालय में मतदान होगा। मतदान के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। यहाँ मकर संक्रांति और अन्य विशेष अवसरों पर हवन, भजन-कीर्तन और भंडारे का आयोजन होता है, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी और दानदाता सहयोग करते.  बाबा मुक्तेश्वर पुरी कोसली मठ के एक अत्यंत पूजनीय संत थे, जिनकी स्मृति और मठ की परंपरा के आधार पर इस क्षेत्र में गौसेवा और सामाजिक कार्य किए जाते हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ेंगढ़ी अलावलपुर स्कूल के दो शिक्षकों को मिला श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

WhatsApp