
धारूहेड़ा (Best E News): धारूहेड़ा स्थित राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा में आगामी 7 और 8 अक्टूबर को दो दिवसीय ‘इंटर स्टेट खो-खो प्रतियोगिता’ (Inter-State Kho-Kho Tournament) का आयोजन किया जाएगा। खो खो चेंपियनशीप को बुधवार को नपा उपचेयरमैन अमन राव हरी झंडी दिखाएंगें।
खेल निदेशक हरि प्रकाश ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों और जिलों से कई नामचीन खो-खो टीमें और प्रतिभावान खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।प्रतियोगिता को लेकर युवा खिलाड़ियों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। खिलाड़ियों के ठहरने, खान-पान और खेल मैदान की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं हो चुकी है।
ये भी पढ़ेंमसानी में बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी, 100 टीमों ने दिखाया वैज्ञानिक हुनर
16 टीमें ले सकती है भाग: इंदिरा गांधी विश्व विद्यालय के अधीन आने वाले कालेजो की महिला पुरूषों की टीमें भाग लेगी। प्रतियोगिता में 16 से ज्यादा टीमें पहुंचेगी। विजेता टीमो को सर्टीफिकेटव ट्राफी देकर सम्मानित किया जाएगा।
ये भी पढ़ेंवाहन चालक सावधान! हरियाणा पुलिस में लागू हुई डिजिटल ‘नेक्स्ट जेन ई-चालान’ व्यवस्था
