Saturday, 10 October 2026

खरखड़ा कॉलेज में व्यक्तित्व विकास और कम्प्यूटरीकृत लेखांकन पर व्याख्यान

Written by: सुनील चौहान

Published:

धारूहेड़ा।  खरखड़ा कॉलेज में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और रोजगारपरक कौशलों को बढ़ावा देने के लिए व्याख्यान आयोजित किए गए। इस दौरान टीडीएल राजकीय महाविद्यालय, मुरथल के सहायक प्राध्यापक डॉ. संदीप कुमार…


खरखड़ा कॉलेज में व्यक्तित्व विकास और कम्प्यूटरीकृत लेखांकन पर व्याख्यान
खरखड़ा कॉलेज में व्यक्तित्व विकास और कम्प्यूटरीकृत लेखांकन पर व्याख्यान
Google News Follow us on Google

धारूहेड़ा।  खरखड़ा कॉलेज में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और रोजगारपरक कौशलों को बढ़ावा देने के लिए व्याख्यान आयोजित किए गए। इस दौरान टीडीएल राजकीय महाविद्यालय, मुरथल के सहायक प्राध्यापक डॉ. संदीप कुमार ने व्यक्तित्व विकास और कम्प्यूटरीकृत लेखांकन प्रणाली विषयों पर विद्यार्थियों को जानकारी दी।

Advertisement

डॉ. संदीप कुमार ने व्यक्तित्व विकास के महत्व पर प्रकाश डालते हुए आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और अपनी क्षमताओं को पहचानकर उन्हें निखारने के बारे में बताया। उन्होंने कम्प्यूटरीकृत लेखांकन प्रणाली की उपयोगिता और इसके व्यावहारिक अनुप्रयोगों की जानकारी भी दी। डॉ. मनोज कुमार ने विद्यार्थियों को करियर के प्रति स्पष्ट दृष्टिकोण रखने, लक्ष्य निर्धारित करने और प्रभावी संचार कौशल विकसित करने के लिए प्रेरित किया।

महाविद्यालय की ओर से अतिथि वक्ताओं का आभार व्यक्त किया गया। इन व्याख्यानों का उद्देश्य विद्यार्थियों को शैक्षणिक ज्ञान के साथ व्यावहारिक कौशल प्रदान करना और उन्हें भविष्य में रोजगार के बेहतर अवसरों के लिए तैयार करना रहा।

Advertisement

ये भी पढ़ेंधारूहेड़ा में कब बनेगा CHC, तीन साल में तीन बार घोषणा फिर भी इंतजार क्यों ?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

WhatsApp