रविवार, 1 नवम्बर 2026

Job News: सेना भर्ती कार्यालय हिसार ने CEE 2025-26 के चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी

Written by: PK Chauhan

Published:

Job News: भारतीय सेना में शामिल होने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। सेना भर्ती कार्यालय, हिसार ने सामान्य प्रवेश परीक्षा (CEE) 2025-26 के तहत विभिन्न…


Job News: भारतीय सेना में शामिल होने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। सेना भर्ती कार्यालय, हिसार ने सामान्य प्रवेश परीक्षा (CEE) 2025-26 के तहत विभिन्न श्रेणियों में चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। यह जानकारी भर्ती निदेशक द्वारा साझा की गई है। उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों की सूची भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध है, जहां उम्मीदवार अपना परिणाम देख सकते हैं।

Advertisement

जारी की गई सूची में अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर तकनीकी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर ट्रेड्समैन, सैनिक तकनीकी नर्सिंग सहायक/नर्सिंग सहायक (पशु चिकित्सा), सिपाही फार्मा, धार्मिक शिक्षक (जूनियर कमीशन अधिकारी), जूनियर कमीशन अधिकारी (कैटरिंग), हवलदार (सर्वेयर ऑटोमेटेड कार्टोग्राफर) और हवलदार (शिक्षा) जैसी श्रेणियों के उम्मीदवार शामिल हैं।

भर्ती निदेशक ने बताया कि चयनित उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड उनके पंजीकृत ईमेल आईडी पर भेज दिए गए हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपने ईमेल इनबॉक्स और स्पैम फोल्डर दोनों की जांच करें ताकि कोई सूचना छूट न जाए। साथ ही, अभ्यर्थियों को निर्देशित किया गया है कि वे आगे की प्रक्रियाओं के लिए नियमित रूप से वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहें।

Advertisement

ये भी पढ़ें:हरियाणा पुलिस में हजारों पदों पर भर्ती की तैयारी साइबर अपराधियों पर भी कसेगा शिकंजा

यह भर्ती प्रक्रिया ‘अग्निपथ योजना’ के तहत हो रही है, जिसमें युवाओं को चार साल की सेवा के लिए भारतीय सेना में अवसर प्रदान किया जाता है। चयनित उम्मीदवारों को आगे की चिकित्सा और दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रियाओं से गुजरना होगा। सेना भर्ती कार्यालय ने सभी चयनित उम्मीदवारों को शुभकामनाएं दी हैं

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp