रेवाड़ी। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय (IGU Rewari ) मीरपुर की ओर से अक्टूबर माह में होने वाली अंतर कॉलेज खेल प्रतियोगिताओं और चयन ट्रायल्स का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। विश्वविद्यालय के खेल निदेशक डॉ. अशोक कुमार यादव ने बताया कि खो-खो, क्रिकेट, शूटिंग तथा वेट लिफ्टिंग, पावर लिफ्टिंग और बेस्ट फिजीक प्रतियोगिताएं पुरुष एवं महिला वर्ग में आयोजित की जाएंगी। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन अंतर विश्वविद्यालय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए किया जाएगा।
प्रतियोगिताओं का विस्तृत कार्यक्रम:
खो-खो (M&W): 07–08 अक्टूबर 2026, गवर्नमेंट कॉलेज, खरकड़ा, सुबह 10:00 बजे
* क्रिकेट (M&W): 12–16 अक्टूबर 2026, के.एल.पी. कॉलेज, रेवाड़ी, सुबह 10:00 बजे
* शूटिंग (M&W): 21 अक्टूबर 2026, कैनरी शूटिंग रेंज, रेवाड़ी, सुबह 10:00 बजे
* वेट लिफ्टिंग/पावर लिफ्टिंग/बेस्ट फिजीक (M&W): 23 अक्टूबर 2026, गवर्नमेंट कॉलेज, अटेली, सुबह 10:00 बजे
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. असीम मिगलानी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों से अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित होती है। कुलसचिव प्रो. दिलबाग सिंह ने भी विद्यार्थियों से खेल प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने और खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया।
ये भी पढ़ेंपुष्कर घूमने गए हरियाणा के संदीप जाट का एक महीने बाद पहाड़ी में मिली डेड बॉडी

