Friday, 9 October 2026

हरियाणा में होगी झमाझम बारिश, 10 जिलो में बारिश अलर्ट की चेतावनी

Written by: सुनील चौहान

Published:

Best E news: हरियाणा में मौसम फिर से बदलने लगा है। पंचकूला में मौसम में बदलाव के बाद वर्षा के साथ ओलावृष्टि हुई। इसके साथ ही यमुनानगर में भी वर्षा होने से…


हरियाणा में होगी झमाझम बारिश, 10 जिलो में बारिश अलर्ट की चेतावनी
हरियाणा में होगी झमाझम बारिश, 10 जिलो में बारिश अलर्ट की चेतावनी
Google News Follow us on Google

Best E news: हरियाणा में मौसम फिर से बदलने लगा है। पंचकूला में मौसम में बदलाव के बाद वर्षा के साथ ओलावृष्टि हुई। इसके साथ ही यमुनानगर में भी वर्षा होने से मंडी में फसल भीग गई। ओलावृष्टि और वर्षा के चलते तापमान में गिरावट हुई । आने वाले दिनों में 10 अक्टूबर तक वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया गया है। वीरवार को ही पांच जिलों में वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

Advertisement

हरियाणा के इन जिलों के लिए आज अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार 8 अक्टूबर को पंचकूला और यमुनानगर में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा अंबाला, कुरुक्षेत्र और करनाल में कुछ एक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। विभाग ने पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और करनाल के लिए 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी दी है।

13 अक्टूबर तक होगी बारिश: मौसम विभाग के अनुसार 13 अक्टूबर के बीच प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। आज 8 अक्टूबर को गरज-चमक और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके बाद 9 और 10 अक्टूबर को भी कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं

Advertisement

ये भी पढ़ेंइंतजार खत्म: हरियाणा के 9 जिलों में होगी झमाझम बारिश, यहां पढ़ें अपडेट

फिर बदला मौसम: भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मौसम में फिर से बदलाव हुआ है। मंगलवार रात के बाद पंचकूला में वर्षा के साथ ओलावृष्टि होने से मौसम ठंडा हो गया। वहीं यमुनानगर में वर्षा हुई। इससे मंडियों में पहुंची फसल को बचाने के लिए किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम में बदलाव के चलते वीरवार को पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र और करनाल में वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसी प्रकार 10 अक्टूबर तक प्रदेश के अनेक जिलों में वर्षा हो सकती है।

ये भी पढ़ेंहरियाणा में फिर बदलेगा मौसम, तीन दिन इन ​जिलों मेंं होगी झमाझम बारिश

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

WhatsApp