गुरूवार, 29 अक्टूबर 2026

हरियाणा में चक्रवाती तूफान का असर, इन जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

Written by: सुनील कुमार

Published:

हरियाणा (Best E News) हरियाणा में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने 29 अक्टूबर को प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक, तेज हवाओं और बारिश…


हरियाणा में चक्रवाती तूफान का असर, इन जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
हरियाणा में चक्रवाती तूफान का असर, इन जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
Google News Follow us on Google

हरियाणा (Best E News) हरियाणा में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने 29 अक्टूबर को प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक, तेज हवाओं और बारिश की संभावना जताई है। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। मौसम में बदलाव के बीच रात के तापमान में गिरावट से गुलाबी ठंड का असर बढ़ने लगा है। असर के चलते गुरूवार को सुबह से कई जिलों मे बारिश हुई जबक बादल छाए हुए है।

Advertisement

बावल में तापमान गिरा: प्रदेश में रेवाड़ी जिले के बावल में सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा पंचकूला में 13.1 डिग्री, महेंद्रगढ़ में 13.2 डिग्री, नारनौल में 13.5 डिग्री और करनाल में 13.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। पिछले दिन की तुलना में प्रदेश के औसत न्यूनतम तापमान में 0.1 डिग्री की मामूली बढ़ोतरी हुई, लेकिन तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है।

15 जिलों में ऑरेंज अलर्ट: मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के 15 जिलों में बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है. कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है. करनाल और यमुनानगर में आंधी को लेकर भी चेतावनी दी गई है. अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, पलवल और नूंह समेत कई जिलो में बारिाश् होगी। वही हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। 30 अक्टूबर को भी प्रदेश के पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों के कई जिलों में मौसम खराब रहने की संभावना है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:हरियाणा में चार जिलों में येलो अलर्ट, झमाझम होगी बारिश

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, चक्रवात का असर दक्षिणी हरियाणा में भी दिखाई दे सकता है। 31 अक्टूबर तक प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम के बदलाव को देखते हुए लोगों को मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान पर नजर रखने की सलाह दी जाती है।

ये भी पढ़ें:हरियाणा में बारिश आंधी का अलर्ट, इन होगी फिर होगी बारिश

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp