
हरियाणा (Best E News) हरियाणा में मौसम एक बार फिर से बुधवार से बदल सकता है। मौसम विज्ञानियों ने लगातार वर्षा की चेतावनी जारी की है। वहीं दो दिन पहले हुई ओलावृष्टि और वर्षा के कारण रात का तापमान तेजी से नीचे गिरा है। हिसार का बालसमंद क्षेत्र सबसे ज्यादा ठंडा रहा। रात का न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। अब आने वाले दिनों में यह तापमान और नीचे गिर सकता है। बारिश से 2-3 डिग्री तापमान में गिरावट आई है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 28 और 29 अक्टूबर को बारिश होगी तथा प्रदेश में ठंड का असर बढ़ेगा।
फिर गिरा तापमान: हरियाणा में पिछले 24 घंटों के दौरान औसत न्यूनतम तापमान में 1.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई. हालांकि, तापमान अभी सामान्य के आसपास बना हुआ है। साथ ही बालसमंद (हिसार) और फतेहाबाद में सबसे कम न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
इसके अलावा सिरसा में न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई और पारा 14.8 डिग्री पर पहुंच गया। जबकि हिसार में न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री, करनाल में 15.5 डिग्री और नारनौल में 15 डिग्री सेल्सियस रहा है। हरियाणा फरीदाबाद में न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक था।
ये भी पढ़ें:हरियाणा में बारिश-आंधी को लेकर 14 जिलों में यलो अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार रात का तापमान तेजी से नीचे गिर रहा है। हिसार के बालसमंद क्षेत्र राजस्थान के साथ लगता क्षेत्र है। इसलिए रात के समय उसका प्रभाव पड़ा है। इसी प्रकार सोनीपत का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री तो पंचकूला का 13.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
ये भी पढ़ें:दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, जानिए कल कैसा रहेगा हरियाणा में मौसम
