
हरियाणा (Best E News) : हरियाणा में एक बार फिर से मौसम में परिवर्तन होगा। बुधवार से हरियाणा के कई जिलों में वर्षा हो सकती है। वहीं कुछ दिन पहले हुई वर्षा के बाद रात का तापमान तेजी से नीचे गिरा है। गुरुग्राम का तापमान 12 डिग्री तक पहुंच गया। आने वाले दिनों में वर्षा होने से फिर से तापमान नीचे गिर सकता है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को को गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
हरियाणा में ठंड के बीच मौसम बदलने वाला है। दक्षिण हरियाणा के चार जिलों में 28 अक्टूबर को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 29 से 31 अक्टूबर के बीच कई जिलों में गरज-चमक, हल्की बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
ये भी पढ़ें:हरियाणा में बारिश आंधी का अलर्ट, इन होगी फिर होगी बारिश
11 जिलों में मौसम रहेगा परिवर्तनशील: इसके साथ ही 30 अक्टूबर को पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हरियाणा के 11 जिलों में मौसम को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है. पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह में येलो अलर्ट लागू रहेगा. मौसम में यह बदलाव 31 अक्टूबर तक जारी रह सकता है. इस दौरान कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.
चार जिलों में अलर्ट: मौसम विभाग के अनुसार राज्य में मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। 28 अक्टूबर को गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह में येलो अलर्ट जारी किया गया है। आंशिक पश्चिमी विक्षोभ, हवाओं की दिशा में बदलाव और बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी के कारण मौसम प्रभावित हो सकता है।
ये भी पढ़ें:हरियाणा में बारिश-आंधी को लेकर 14 जिलों में यलो अलर्ट
