सोमवार, 26 अक्टूबर 2026

दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, जानिए कल कैसा रहेगा हरियाणा में मौसम

Written by: सुनील कुमार

Published:

हरियाणा: हरियाणा में एक बार फिर अक्टूबर में  बदल गया है। कई दिनों से हो रही बारिश व ओलावृष्टि ने लोगो की नींद उडा दी है। प्रदेश में पिछले दिनों हुई बारिश…


दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, जानिए कल कैसा रहेगा हरियाणा में मौसम
दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, जानिए कल कैसा रहेगा हरियाणा में मौसम
Google News Follow us on Google

हरियाणा: हरियाणा में एक बार फिर अक्टूबर में  बदल गया है। कई दिनों से हो रही बारिश व ओलावृष्टि ने लोगो की नींद उडा दी है। प्रदेश में पिछले दिनों हुई बारिश और लगातार सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभों के असर से दिन-रात के तापमान में गिरावट आई है। कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार अक्तूबर अंत तक दो पश्चिमी विक्षोभसक्रिय होंगे। इनके प्रभाव से हरियाणा में कई जिलों में बारिस के आसार है।

Advertisement

शनिवार को हुई ओलावृष्टि बता दें कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शनिवार को हिसार, जींद, फतेहाबाद, भिवानी में बूंदाबांदी और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि हुई। इतना ही नहीं हरियाण के भिवानी में तेज आंधी चली। मौसम में आए बदलाव की वजह से प्रदेश में रात के तापमान में सामान्य के मुकाबले 2.4 डिग्री और दिन में 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है।

मौसम विशेषज्ञ चंद्रमोहन ने बताया कि मध्यम श्रेणी का एक पश्चिमी विक्षोभ शुक्रवार रात से सक्रिय हुआ जिसके असर से दिन में बादल छाए रहे और महेंद्रगढ़ जिले में बूंदाबांदी हुई। दोपहर बाद पश्चिमी हिस्सों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जीद, भिवानी जिले में आंधी का असर रहा। शाम पांच बजे के बाद बारिश और ओलावृष्टि हुई। रविवार को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, जीद में तेज हवा चलने व बूंदाबांदी के आसार हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Weather Alert: सावधान! अक्टूबर का आखिरी सप्ताह मचाएगा तबाही !

रविवार को तापमान गिरा: बता दे कि रविवार को रोहतक में अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.3 डिग्री कम रहा। नारनौल में अधिकतम तापमान 30 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3.7 डिग्री नीचे था। रोहतक को छोड़कर प्रदेश के सभी शहरों में दिन का तापमान 30 डिग्री या इससे अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान में 2.8 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। गुरुग्राम में रात का तापमान 15.6 डिग्री रहा, जो प्रदेश में सबसे कम था। हिसार में न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.5 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें:हरियाणा के 10 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, यहां जाने अपने शहर का हाल

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp