Friday, 9 October 2026

हरियाणा: 10 सेकंड में कार का शीशा तोड़कर नकदी और साउंड सिस्टम चोरी

Written by: सुनील चौहान

Published:

हरियाणा (Best E News)  साइबर सिटी गुरुग्राम में देर रात चोर ने महज 10 सेकंड में कार का शीशा तोड़कर नकदी और साउंड सिस्टम चोरी कर लिया। वारदात हंस एन्क्लेव स्थित दिनेश…


हरियाणा: 10 सेकंड में कार का शीशा तोड़कर नकदी और साउंड सिस्टम चोरी
हरियाणा: 10 सेकंड में कार का शीशा तोड़कर नकदी और साउंड सिस्टम चोरी
Google News Follow us on Google

हरियाणा (Best E News)  साइबर सिटी गुरुग्राम में देर रात चोर ने महज 10 सेकंड में कार का शीशा तोड़कर नकदी और साउंड सिस्टम चोरी कर लिया। वारदात हंस एन्क्लेव स्थित दिनेश कॉम्प्लेक्स के पास रात करीब 2 बजे हुई। पीड़ित राज बहादुर के अनुसार उनकी कार सड़क किनारे खड़ी थी। चोर ने पहले टॉर्च से कार के अंदर देखा और इसके बाद ईंट मारकर शीशा तोड़ दिया। चोर कार में रखे करीब 6 हजार रुपये नकद और साउंड सिस्टम लेकर फरार हो गया।

Advertisement

पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। फुटेज में चोर कार के पास पहुंचकर पहले अंदर झांकता और फिर ईंट से शीशा तोड़ता दिखाई दे रहा है। व्यस्त सड़क के पास इस तरह वारदात होने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। पीड़ित ने बताया कि घटना के तुरंत बाद डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी गई थी, लेकिन उसका आरोप है कि अभी तक मामले में पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

पहले टोर्च से देखा फिर किया ऐसा काम: बता दे कि घटना के शिकार पीड़ित राज बहादुर ने बताया कि चोर ने पहले कार के पास आकर मोबाइल की टॉर्च से अंदर झांककर देखा कि क्या सामान रखा हुआ है। इसके बाद उसने पास पड़ी ईंट उठाई और जोर से कार की खिड़की पर मारकर शीशा तोड़ दिया। चोर कार में रखे करीब 6 हजार रुपये नकद और साउंड सिस्टम लेकर फरार हो गया।

Advertisement

ये भी पढ़ेंपर्यावरण प्रेमी महावीर खरखड़ा को मिला श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

WhatsApp