Friday, 9 October 2026

रेवाड़ी में 5 पिंक राइडर्स रखेंगी महिलाओं की सुरक्षा पर नजर !

Written by: सुनील चौहान

Published:

रेवाड़ी। महिलाओं, युवतियों और छात्राओं को सुरक्षित और भयमुक्त माहौल उपलब्ध कराने तथा असामाजिक तत्वों और मनचलों पर कार्रवाई के उद्देश्य से रेवाड़ी पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया है।…


रेवाड़ी में 5 पिंक राइडर्स रखेंगी महिलाओं की सुरक्षा पर नजर !
रेवाड़ी में 5 पिंक राइडर्स रखेंगी महिलाओं की सुरक्षा पर नजर !
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी। महिलाओं, युवतियों और छात्राओं को सुरक्षित और भयमुक्त माहौल उपलब्ध कराने तथा असामाजिक तत्वों और मनचलों पर कार्रवाई के उद्देश्य से रेवाड़ी पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया है। पुलिस ने शहर में गश्त के लिए पांच पिंक राइडर्स का विशेष दस्ता तैनात किया है।

Advertisement

वीरवार को लघु सचिवालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP) दीपिका अग्रवाल, आईपीएस ने पांच अत्याधुनिक पिंक राइडर स्कूटी दस्तों को हरी झंडी दिखाकर शहर के निर्धारित गश्त मार्गों के लिए रवाना किया। पुलिस के अनुसार सभी पिंक राइडर स्कूटी गश्त दल बॉडी कैमरा और आधुनिक संचार उपकरणों से लैस हैं। ये दल शहर में महिलाओं, युवतियों और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर विशेष निगरानी रखेंगे और असामाजिक तत्वों व मनचलों पर नजर रखेंगे।

कार्यक्रम में महिला थाना रेवाड़ी की प्रभारी पीएसआई सरिता, थाना शहर रेवाड़ी के प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह, थाना मॉडल टाउन रेवाड़ी के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Advertisement

ये भी पढ़ेंगढ़ी अलावलपुर स्कूल के दो शिक्षकों को मिला श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

WhatsApp