
धारूहेड़ा: दिल्ली जयपुर हाईवे पर शुक्रवार सुबह सुबह दो ट्रालों में आग लग गई। आग लगने से दिल्ली जयपुर हाईवे पर काफी देर जाम लग गया। सूचना पाकर धारूहेड़ा से फायर बिग्रेड व डायल 112 टीम पहुंची। दमकल टीम नें करीब आधें घंटे में आग पर काबू पाया। आग लगने से कोई जनहानि नहीं हैं।

थाना धारूहेड़ा पुलिस के अनुसार सुबह सुबह रोडियां से भरा एक डंपर जयपुर से दिल्ली की ओर जा रहा था। हाईवे पर डंपर के ब्रेक लेने से पीछे चल रहा ट्राला जा धुसा जिससे ट्राले की केबिन में आग लग गईं आग लगने ही दोनो चालक अपने अपने वाहनो से कूद गए। सूचना पाकर डायल 112 व धारूहेड़ा दमकल टीम मौके पर पहुंची। टीम ने दोनों वाहनों में लगी आग पर करीब आधे धंटे में आग पर काबू पायां
हाईवे पर लगा जाम: हाईवे पर आगजनी के चलते आग बुझाने के लिए पुलिस की ओर से वाहनो को रोका गया। इसी के चलते काफी देर तक जाम लगा रहा। जाम के चलते वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
ये भी पढ़ेंबावल में तीन शराब ठेकों पर हथियार बल पर लूट: 48 घंटे बाद 7 आरोपियों पर FIR
ये भी पढ़ेंरेवाड़ी कोर्ट का बड़ा फैसला: 14 साल पुराने डकैती केस में आरोपी अंसार बरी
