
रेवाड़ी: हाईवे (NH 48 )पर धारूहेड़ा शुक्रवार सुबह सुबह एक डंपर व ट्राले मे आग गई गई। इस हादसे में एक ट्रॉले में आग लगने से चालक चालक झुलसा, जबकि दूसरा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक की अभी पहचान नहीं हो सकी है। टक्कर के बाद एक ट्रॉला में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

थाना धारूहेड़ा पुलिस के अनुसार सुबह सुबह रोडियां से भरा एक डंपर जयपुर से दिल्ली की ओर जा रहा था। हाईवे पर डंपर के ब्रेक लेने से पीछे चल रहा ट्राला जा धुसा जिससे ट्राले की केबिन में आग लग गईं आग लगने ही दोनो चालक अपने अपने वाहनो से कूद गए। सूचना पाकर डायल 112 व धारूहेड़ा दमकल टीम मौके पर पहुंची। टीम ने दोनों वाहनों में लगी आग पर करीब आधे धंटे में आग पर काबू पाया। ट्राले में आग लगने से ट्राला चालक बुरी तरह झुलस गया। उसे रेवाड़ी भर्ती करवाया गया है वहां उसने दम तोड दिया।
हाईवे पर लगा जाम: हाईवे पर आगजनी के चलते आग बुझाने के लिए पुलिस की ओर से वाहनो को रोका गया। इसी के चलते काफी देर तक जाम लगा रहा। जाम के चलते वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने हाइवे से वाहनो को हटवाते हुए जाम खुलवाया।
ये भी पढ़ेंयात्री ध्यान दें! इस दिन बंद रहेगी रेवाड़ी-बीकानेर ट्रेन, इन ट्रेनों के बदले रूट
