Saturday, 10 October 2026

धारूहेड़ा के वार्ड-4 में चलाया गया विशेष सफाई अभियान, रविवार को स्टेडियम परिसर में होगी सफाई

Written by: सुनील चौहान

Published:

धारूहेड़ा (Best E News): धारूहेड़ा नगर पालिका की टीम द्वारा शहर को स्वच्छ, सुंदर और हरा-भरा बनाने के लिए चलाए सफाई अभियान चलाया जा रहा है। स्वच्छता अभियान के तहत दूसरी बार…


धारूहेड़ा के वार्ड-4 में चलाया गया विशेष सफाई अभियान
धारूहेड़ा के वार्ड-4 में चलाया गया विशेष सफाई अभियान
Google News Follow us on Google

धारूहेड़ा (Best E News): धारूहेड़ा नगर पालिका की टीम द्वारा शहर को स्वच्छ, सुंदर और हरा-भरा बनाने के लिए चलाए सफाई अभियान चलाया जा रहा है। स्वच्छता अभियान के तहत दूसरी बार शनिवार को वार्ड-4 में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान नालियों की सफाई, कचरे का उठाव और सार्वजनिक स्थानों पर विशेष ध्यान दिया गया।

Advertisement
धारूहेड़ा के वार्ड-4 में चलाया गया विशेष सफाई अभियान, रविवार को स्टेडियम परिसर में होगी सफाई
धारूहेड़ा के वार्ड-4 में चलाया गया विशेष सफाई अभियान, रविवार को स्टेडियम परिसर में होगी सफाई

इस अभियान के दौरान नगर पालिका के उप चेयरमैन अमन राव, पार्षद निहाल रंगा, पार्षद अमित तथा दीपक कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग व सफाई कर्मचारी मौजूद रहे। नगर पालिका प्रतिनिधियों ने बताया कि शहर को पूरी तरह साफ-सुथरा रखने और नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पिछले 15 दिनों से लगातार शहर के विभिन्न वार्डों में यह अभियान चलाया जा रहा है। स्थानीय लोगों को अपने आसपास कचरा न फैलाने और गीला-सूखा कचरा अलग रखने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

सफाई अभियान

Advertisement

ये भी पढ़ेंहरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला: लाडो लक्ष्मी योजना की आय सीमा हुई इतनी

रविवार को स्टेडियम परिसर में चलाया जाएगा सफाई अभियान

स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाते हुए नगर पालिका टीम द्वारा रविवार को स्थानीय स्टेडियम परिसर (Stadium Campus) में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। खेलप्रेमियों और आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्टेडियम की साफ-सफाई की जाएगी। नगर पालिका प्रशासन ने शहरवासियों से अपील की है कि वे स्वच्छता अभियान में अपना सहयोग दें और धारूहेड़ा को स्वच्छ बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

ये भी पढ़ेंरेवाड़ी में सांस्कृतिक कार्यक्रम और दीपावली मेला आज

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

WhatsApp