Wednesday, 14 October 2026

Dharuhera News: बीएसएनएल टावर से लाखों की बैटरी चोरी, सुबह पहुंची टीम के उड़े होश

Written by: Best E News

Published:

Dharuhera News:  धारूहेड़ा के मसानी क्षेत्र में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए बीएसएनएल टावर से लाखों रुपये की बैटरी चोरी कर ली। सुबह कर्मचारी मौके पर पहुंचा तो ताला…


Dharuhera News:  धारूहेड़ा के मसानी क्षेत्र में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए बीएसएनएल टावर से लाखों रुपये की बैटरी चोरी कर ली। सुबह कर्मचारी मौके पर पहुंचा तो ताला टूटा देख उसके होश उड़ गए।

Advertisement

 

मसानी में स्थित बीएसएनएल टावर पर चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर टावर का ताला तोड़कर वहां से बैटरी का पूरा सेट चोरी कर ले गए। घटना का खुलासा उस समय हुआ जब सुबह कर्मचारी मौके पर पहुंचा और टावर का ताला टूटा हुआ पाया। चोरी हुए सामान की कीमत करीब दो लाख रुपए आंकी गई है, जिससे विभाग को काफी नुकसान हुआ है।

Advertisement

ये भी पढ़ेंनई अनाज मंडी रेवाड़ी में बाजरा की बंपर आवक, उठान धीमी से लगा जाम, यहां पढ़ें बाजरा शेड्यूल

जेटीओं ने दी शिकायत: थाना धारूहेड़ा पुलिस को दी शिकायत में बीएसएनएल के जेटीओ राजेश कुमार ने बताया कि मसानी में लगा यह टावर बिना किसी सुरक्षा गार्ड के संचालित हो रहा था। इसी का फायदा उठाते हुए 25 जनवरी की रात चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। आसपास के लोगों की शिकायत के बाद जब विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो चोरी का पता चला, जिसे देखकर कर्मचारी भी हैरान रह गए।

चोरी का मामला दर्ज कर जांच शूरू: थाना धारूहेडा पुलिस ने जेटीओ की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर जल्द से जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जा सके।

ये भी पढ़ेंधारूहेड़ा NH 48 पर खड़े ट्रक से टकराया ट्रक, चालक घायल, NH-48 पर जाम

Best E News
About the Author Best E News

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by Best E News →

Related News

WhatsApp