Tuesday, 13 October 2026

रेवाड़ी में गुस्साए लोगों ले लगाया जाम, बावल पुलिस की कार्यशैली पर उठा सवाल

Written by: सुनील कुमार

Published:

रेवाड़ी: हरियाणा के जिला रेवाड़ी गांव खुरमपुर करीब 17 वर्षीय समीर के लापता होने से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को बावल के छोटूराम चौक पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का आरोप था…


रेवाड़ी में गुस्साए लोगों ले लगाया जाम, बावल पुलिस की कार्यशैली पर उठा सवाल
रेवाड़ी में गुस्साए लोगों ले लगाया जाम, बावल पुलिस की कार्यशैली पर उठा सवाल
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी: हरियाणा के जिला रेवाड़ी गांव खुरमपुर करीब 17 वर्षीय समीर के लापता होने से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को बावल के छोटूराम चौक पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि समीर 10 अक्टूबर से लापता है। तीन दिन बीतने के बाद भी पुलिस उसे तलाश नहीं पाई, जबकि परिजन कई बार उसकी लोकेशन पुलिस को दे चुके हैं लेकिन पुलिस कोई सुनवाई नहीं कर ही हैं आलम यहां तक जो युवक समीर को बाइक पर बैठा कर ले गया था पुलिस ने उससे भी पूछताछ नहीं की है।

Advertisement

कार्रवाई नहीं होने पर लगाया जाम

ग्रामीणों का आरोप कि समीर के लापता होने के बाद से परिजन कई दिनों से थाना बावल के चक्कर लगा रहे थे। पुलिस की ओर से केवल आश्वासन दिए जा रहे थे, लेकिन तलाश के लिए कोई ठोस कार्रवाई नही की गई। मंगलवार को भी परिजन थाने पहुंचे और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए। गुस्साए लोगों ने पुलिस की ओर से सुनवाई नहीं होने से परेशान होकर छोटूराम चौक पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने मांग की कि पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचकर समीर की तलाश को लेकर उचित आश्वासन दें। उनका कहना था कि जब तक उनकी मांग पर ठोस जवाब नहीं मिलता, जाम नहीं खोला जाएगा।

बाइक पर लेकर जाने वाले युवक से नहीं की पूछताछ

ग्रामीणों के अनुसार 10 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे बिदावास गांव के अमित नामक युवक ने समीर को फोन किया था। ग्रामीणों का आरोप है कि अमित अपनी बाइक पर समीर को खुरमपुर से लेकर गया था। अमित बावल में कपड़ों की दुकान चलाता है। ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि समीर के उसके साथ जाने की जानकारी देने के बावजूद पुलिस ने उससे पूछताछ नहीं की। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस स्कूल के बच्चों से पूछताछ कर रही है, लेकिन समीर को लेकर जाने वाले युवक से पूछताछ नहीं की गई।

Advertisement

ये भी पढ़ेंधारूहेड़ा NH 48 पर खड़े ट्रक से टकराया ट्रक, चालक घायल, NH-48 पर जाम

पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि समीर घर से एक युवक की बाइक पर बैठकर गया था, लेकिन उससे पूछताछ नहीं की गई। जाम की सूचना मिलने पर सीआईए प्रभारी संजय सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को दो दिन में समीर की तलाश करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया।

ये भी पढ़ेंरेवाड़ी में पराली जलाने पर 30 हजार रुपये तक जुर्माना, FIR भी होगी दर्ज ?

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। View all posts by सुनील कुमार →

Related News

WhatsApp