
धारूहेड़ा (Best E News): दिल्ली-जयपुर हाईवे (NH-48) पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। धारूहेड़ा में रजवाड़ा होटल के समीप रोड़ियों से भरे डंपर और पीछे से आ रहे ट्राले के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्राले केबिन में भीषण आग लग गई और धुएं का गुबार उठने लगा। डंपर चालक को उपचार के बाद छुट्टी दे गई जबकि झुलसे हुए ट्राला चालक का हालत गंभीर होने पर उसे रोहतक रैफर कर दिया है। फिलहान उसकी पहचान नही हो पाई है।

थाना धारूहेड़ा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह रोड़ियों से लदा एक डंपर जयपुर से दिल्ली की दिशा में जा रहा था। जैसे ही डंपर हाईवे पर स्थित रजवाड़ा होटल के पास पहुंचा, डंपर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। अचानक ब्रेक लगने से पीछे से आ रहा ट्राला डंपर में पीछे से जा घुसा। टक्कर के तुरंत बाद ट्राले के केबिन में आग भड़क गई और देखते ही देखते आग ने दोनों वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया।
आधे घंटे में पाया काबू, हाईवे पर लगा जाम
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस कंट्रोल रूम से डायल 112 (Dial 112) की टीम और धारूहेड़ा से फायर ब्रिगेड (Fire Brigade) की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। दमकल विभाग की टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों वाहनों में लगी आग पर पूरी तरह काबू पाया। आग बुझाने और सुरक्षा के लिहाज से पुलिस द्वारा हाईवे पर यातायात को कुछ समय के लिए रोक दिया गया। इसके चलते दिल्ली-जयपुर हाईवे पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं और काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही।
ये भी पढ़ेंधारूहेड़ा में कब बनेगा CHC, तीन साल में तीन बार घोषणा फिर भी इंतजार क्यों ?
नहीं हुई पहचान: आगजनी के चलते दोनो चालक घायल हो गए तथा ट्राला चालक झुलस गया था। दोनो रेवाड़ी ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया था। डंपर चालक को छ्ट्टी मिल गई तथा ट्राले के चालक को रोहतक रैफर कर दिया गया है। फिलहाल चालक की पहचान नहीं हो पाई है।
फूल कुमार, थाना प्रभारी धारूहेड़ा
ये भी पढ़ेंरेवाड़ी अनाज मंडी: आज किन गांवों के किसान बेच सकते बाजरा, पढ़ें शेड्यूल
