
धारूहेड़ा: शहीद दीन दयाल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मसानी में बुधवार को खंड स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में खंड के विभिन्न राजकीय विद्यालयों से करीब 100 टीमों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने विज्ञान, तकनीक, पर्यावरण, स्वास्थ्य, कृषि, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, आपदा प्रबंधन और गणितीय मॉडलिंग सहित विभिन्न विषयों पर मॉडल प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम का शुभारंभ उप जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. अरविंद यादव और जिला विज्ञान विशेषज्ञ श्रीमती रीनू यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया। दोनों अधिकारियों ने विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए मॉडलों का अवलोकन किया और उनकी वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता व नवाचार की सराहना की।
प्रदर्शनी में विभिन्न विषयों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं साफ-सफाई में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धारूहेड़ा की काजल, देशज कृषि पद्धतियों में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माजरा श्योराज की स्नेहा, ग्रामीण परिवर्तन के लिए विज्ञान में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी (बाल) के निखिल कुमार, आपदा प्रबंधन में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी के ईश्वर सिंह, कृत्रिम बुद्धिमत्ता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एनआरपी बास के मनीष, हरित ऊर्जा एवं पर्यावरण संरक्षण में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भुड़पुर की हिमांशी तथा गणितीय मॉडलिंग एवं कम्प्यूटेशनल चिंतन में मसानी स्कूल की माही शामिल रहीं।
ये भी पढ़ेंवाहन चालक सावधान! हरियाणा पुलिस में लागू हुई डिजिटल ‘नेक्स्ट जेन ई-चालान’ व्यवस्था
कार्यक्रम के समापन पर खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. दुष्यंत कुमार ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार और प्रमाण-पत्र प्रदान किए। उन्होंने विद्यार्थियों को विज्ञान एवं नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्य डॉ. नम्रता सचदेवा ने की। इस अवसर पर मसानी के सरपंच विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।?
ये भी पढ़ेंमहिला आयोग की अध्यक्ष उषा प्रियादर्शी ने नागरिक असपताल रेवाड़ी का किया ओचक निरीक्षण
