Tuesday, 29 September 2026

रेवाड़ी में भैंस चोरी करने वाले चढ़े हत्थे, तीनों रिमांड पर

Written by: सुनील चौहान

Published:

रेवाड़ी। थाना सदर रेवाड़ी पुलिस ने भैंस चोरी के एक मामले में एक बडी सफलता मिली है। रेवाड़ी पुलिस ने राजपुरा खालासा भैंस चोरी करने वाले तीन आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर…


रेवाड़ी। थाना सदर रेवाड़ी पुलिस ने भैंस चोरी के एक मामले में एक बडी सफलता मिली है। रेवाड़ी पुलिस ने राजपुरा खालासा भैंस चोरी करने वाले तीन आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजू बंजारा निवासी गांव बसई, जिला महेंद्रगढ़, गोपी उर्फ पांडू बंजारा निवासी गांव जयसिंहपुरा खोर, जिला जयपुर, राजस्थान और मोहम्मद सलमान निवासी गांव बरधोली, जिला बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

12 जुलाई को की थी भैंस चोरी: पुलिस के अनुसार गांव राजपुरा खालसा निवासी प्रीतम ने थाने में शिकायत दी थी कि 12 जुलाई की रात करीब 2 बजे उसके घर के सामने से भैंस चोरी हो गई। सुबह उठकर देखने पर भैंस वहां से गायब मिली। उसने घर में लगे आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी तो कुछ अज्ञात व्यक्ति भैंस को ले जाते हुए दिखाई दिए।

प्रोडक्शन वारंट पर लिए तीन आरोपी: पुलिस ने तीनों आरोपियों को सोमवार को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार रिमांड के दौरान चोरी की गई भैंस की बरामदगी, वारदात में इस्तेमाल वाहन और अन्य संभावित आरोपियों के बारे में पूछताछ की जाएगी।

Also Readधारूहेड़ा में लावारिस मिला 6 साल का बच्चा

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

E-Paper