
कोसली: पंचायत घर कोसली में रोहतक ब्लड सेंटर की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं सहित विभिन्न वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए रक्तदान किया। इस अवसर पर सीपीएलओ दयावान कोसली ने 37वीं बार रक्तदान कर समाजसेवा का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और हमारे द्वारा दिया गया रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाने में सहायक हो सकता है। उन्होंने लोगों से समय-समय पर रक्तदान करने की अपील की। उन्होंने कहा लोगो के मन मे ये धारणा बनी हुई है रक्तदान से शरीर में कमजोरी आती है। ऐसा कुछ नही बल्कि रक्तदान से शरीर जल्दी व नया खून बनता है।
ये भी पढ़ेंरेवाड़ी: किसानों को मिलेगा सरसों का उत्तम किस्म का बीज, जानिए कहां से खरीदें
शिविर के दौरान सरपंच कोसली राम किशन जांगड़ा, डॉ ममता शर्मा, मास्टर अशोक, इन्द्रजीत , जयप्रकाश, सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजकों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।
