Thursday, 8 October 2026

नई अनाज मंडी की रामलीला को लेकर भूमि पूजन, सुरक्षा के लिए बाउंसरों की होगी तैनाती

Written by: सुनील चौहान

Published:

रेवाड़ी (Best E News) श्री शिव रामलीला समिति नई अनाज मंडी की ओर से आयोजित रामलीला को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। रामलीला मंचन से पहले 7 अक्तूबर को…


नई अनाज मंडी की रामलीला को लेकर भूमि पूजन, सुरक्षा के लिए बाउंसरों की होगी तैनाती
नई अनाज मंडी की रामलीला को लेकर भूमि पूजन, सुरक्षा के लिए बाउंसरों की होगी तैनाती
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी (Best E News) श्री शिव रामलीला समिति नई अनाज मंडी की ओर से आयोजित रामलीला को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। रामलीला मंचन से पहले 7 अक्तूबर को शाम सवा 6 बजे विधि-विधान से बल्ली पूजन किया जाएगा। इसके साथ ही इस वर्ष के रामलीला आयोजन की विधिवत शुरुआत होगी।महिलाओं के लिए अलग बैठने की व्यवस्था की जा रही है। सुरक्षा के लिए पंडाल में सुरक्षाकर्मियों और बाउंसरों की तैनाती होगी। आयोजन को आकर्षक बनाने के लिए बाहर से अनुभवी कलाकार भी बुलाए जा रहे हैं।

Advertisement

11 अक्तूबर को श्री गणेश पूजन के साथ होगा शुभारंभ: रामलीला का निर्देशन कपिल चंद्र शर्मा और डॉ. श्याम बिहारी करेंगे। 11 अक्तूबर को श्री गणेश पूजन के साथ रामलीला का शुभारंभ होगा और पहले दिन श्रवण कुमार नाटक का मंचन किया जाएगा। प्रतिदिन कार्यक्रम रात 8 प्रभु वंदना एवं प्रार्थना के साथ शुरू होकर 11 बजे तक चलेगा। समिति ने श्रद्धालुओं से रात 8 बजे तक स्थान ग्रहण करने का आग्रह किया है।

रामलीला के दौरान धार्मिक एवं सांस्कृतिक संदेशों के साथ स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और राष्ट्रहित जैसे सामाजिक विषयों पर भी जागरूक किया जाएगा। अलग-अलग दिनों में दर्शकों को सामाजिक सरोकारों से जुड़े संकल्प और शपथ दिलाई जाएगी।

Advertisement

ये भी पढ़ेंमसानी में बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी, 100 टीमों ने दिखाया वैज्ञानिक हुनर

समिति प्रधान नवल किशोर गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में आयोजन की तैयारियों और व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। उपप्रधान अनिल कुमार गोयल ने बताया कि मुख्य संरक्षक एवं विधायक लक्ष्मण सिंह यादव और मुख्य संरक्षक अजय मित्तल का आयोजन में विशेष सहयोग मिल रहा है। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि 11 से 21 अक्तूबर तक नई अनाज मंडी स्थित शिव मंदिर के सामने फड़ नंबर-1 पर रामलीला का मंचन होगा।

ये भी पढ़ेंवाहन चालक सावधान! हरियाणा पुलिस में लागू हुई डिजिटल ‘नेक्स्ट जेन ई-चालान’ व्यवस्था

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

E-Paper