
Best E News: हरियाणा में चक्रवातीअर्नब का तांडव का असर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने 29 अक्टूबर को प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक, तेज हवाओं और बारिश की संभावना जताई है। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। हरियाणा में गुरूवार को रूक रूक हो रही बारिश से मौमस ठंडा हो गया है। आलम यहां तक हरियाण रेवाड़ी में बाबल सबसे ठंडा रिकोर्ड तय किया है।
हरियाणा में चक्रवाती तूफान “अर्नब” ने दस्तक दे दी है। गुरुवार तड़के से ही रेवाड़ी, पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद और यमुनानगर समेत राज्य के कई हिस्सों में झमाझम बारिश और बूंदाबांदी का दौर शुरू हो गया। आसमान में छाए घने काले बादलों और ठंडी हवाओं ने अचानक मौसम का मिजाज बदल दिया है, जिससे पूरे प्रदेश में ठिठुरन बढ़ गई है।

ये भी पढ़ें:क्यों मनाया जाता है करवा चौथ, जानिए अपने शहर का समय और मुहूर्त ?
चक्रवात अर्नब से आंध्र प्रदेश में मचाया तांडव: चक्रवात अर्नब से आंध्र प्रदेश सबसे अधिक प्रभावित हुआ है और राज्य में 6 लोगों की मौत हो गई तथा 31 मकान क्षतिग्रस्त हो गए. एनडीआरएफ के महानिरीक्षक (आईजी) नरेन्द्र सिंह बुंदेला ने बताया कि केंद्र सरकार के साथ-साथ आंध्र प्रदेश और ओडिशा की आपदा राहत एवं बचाव टीमें बारिश से उत्पन्न होने वाली स्थिति से निपटने की तैयारी कर रही हैं। कई जिलों में चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण छह लोगों की मौत हो गई है. विशाखापत्तनम जिले में दो, भीमवरम (पश्चिम गोदावरी जिला) में दो, साकिनेतिपल्ली (डॉ. बी.आर. अंबेडकर कोनासीमा जिला) में एक और अनाकापल्ली जिले में एक व्यक्ति की मौत हुई है। विशाखापत्तनम में, एक बिजली का खंभा गिरने से एक पुरानी ‘गोशाला’ के पास एक व्यक्ति की मौत हो गई।
झमाझम होगी बारिश: चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया चक्रवात तूफमान अर्नब का असर दक्षिणी हरियाणा में भी दिखाई दे सकता है। 29 से 31 अक्टूबर तक हरियाणा में कई जिलों में भयंकर बारिश होेगी।
ये भी पढ़ें:शराब की ऑनलाइन बुकिंग शुरू, इन शराब ठेकों पर मिलेगी सुविधा; जानें पूरे नियम
बावल में तापमान गिरा: प्रदेश में रेवाड़ी जिले के बावल में सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा पंचकूला में 13.1 डिग्री, महेंद्रगढ़ में 13.2 डिग्री, नारनौल में 13.5 डिग्री और करनाल में 13.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। पिछले दिन की तुलना में प्रदेश के औसत न्यूनतम तापमान में 0.1 डिग्री की मामूली बढ़ोतरी हुई, लेकिन तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है।
इन जिलों में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट: मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के 15 जिलों में बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है । जिनमें अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, पलवल और नूंह समेत कई जिले शामिल है। वही हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। 30 अक्टूबर को भी प्रदेश के पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों के कई जिलों में मौसम खराब रहने की संभावना है।। इतना ही हनी बारिश के साथ कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। मौसम विभाग ने करनाल और यमुनानगर में आंधी को लेकर भी चेतावनी दी है।
ये भी पढ़ें:इन्फैंट्री दिवस पर Dr TC Rao की पुस्तक का विमोचन
