Sunday, 11 October 2026

Bawal News: देवी माता मंदिर में चोरी, CCTV में कैद हुआ युवक

Written by: सुनील चौहान

Published:

Bawal News :  बावल के रेलवे रोड स्थित देवी माता मंदिर में चोरो ने मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे और दानपात्र का ताला तोड़कर नकदी चोरी कर ली। सुबह मंदिर…


Bawal News :  बावल के रेलवे रोड स्थित देवी माता मंदिर में चोरो ने मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे और दानपात्र का ताला तोड़कर नकदी चोरी कर ली। सुबह मंदिर पहुंचने पर पुजारी को घटना का पता चला। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। फिलहाल चोरोंं का सुराग नहीं लगा पाया है। पुलिस ने मंदिर में लगे सीसीटीवी अपने कब्जे में ले ली है।

Advertisement

जानकारी के अनुसार, सुबह पुजारी मंदिर पहुंचे तो मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाने पर दानपात्र का ताला भी टूटा हुआ था और सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद पुजारी ने मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की। फुटेज में एक युवक मंदिर के अंदर घुसकर दानपात्र का ताला तोड़ते और चोरी करते दिखाई दिया। दानपात्र में कितनी नकदी थी, इसकी अभी सही जानकारी नहीं मिल पाई है।

मामला दर्ज जांच शुरू‘: बावल पुलिस ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी है। बता दे चोरियां नही थम रही है। बावल के रेवाड़ी रोड स्थित एक अन्य मंदिर में भी पिछले सप्ताह दानपात्र का ताला तोड़कर नकदी चोरी की गई थी।

Advertisement

ये भी पढ़ेंहरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला: लाडो लक्ष्मी योजना की आय सीमा हुई इतनी

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

WhatsApp