Wednesday, 25 November 2026

नंदरामपुरबास में बाबा बिशनदास जी महाराज का मेला 26 को

Written by: Beste news

Published:

धारूहेड़ा : कस्बे के नंदरामपुर बास गांव में बाबा बिशनदास चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से बाबा बिशनदास जी महाराज का मेला 26 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से…


नंदरामपुरबास में बाबा बिशनदास जी महाराज का मेला 26 को
नंदरामपुरबास में बाबा बिशनदास जी महाराज का मेला 26 को
Google News Follow us on Google

धारूहेड़ा : कस्बे के नंदरामपुर बास गांव में बाबा बिशनदास चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से बाबा बिशनदास जी महाराज का मेला 26 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से मेले तैयारियों को लेकर मंदिर में बैठक आयोजित की गई तथा ट्रस्ट के मेंबरो को जिम्मेदारी सौपी गई। इस बार में मेंले मेंकुश्ती दंगल में अंतिम कामडा 51 हजार का होगा।

Advertisement

महिलाओं की भी होगी कुश्तिया: मेल कमेटी ने बताया कि अगर कोई महिला पहलवान आती है तो उसके लिए अलग से कुश्तियां करवाई जाएगी। बैठक में तैयारियों को लेकर जिम्मेदारियों भी सौंपी गई। इस मौके पर देवेंद्र चौधरी, सुंदर मुकदम, वीरेंद्र, राकेश, डॉ. उमेश, लक्ष्मण, डॉ. रिंकू और विपिन राव सहित बाबा बिशनदास मंदिर चैरिटेबल ट्रस्ट, नंदरामपुर बास के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

इन नंबरों पर करवा सकते है दुकान बुकिंग: बता दे कि बुकिंग 2 अक्टूबर 2026 को सुबह 8:30 बजे से बाबा बिशनदास मंदिर प्रांगण में शुरू होगी। दुकानों की बुकिंग के लिए संजय सैनी से 9812051152, अरविंद यादव से 9813385280, रिंकू गुप्ता से 9050748640 तथा विपिन राव से 8199950372 पर संपर्क किया जा सकता है।
3 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2026 तक दुकानों की बुकिंग श्री नरेंद्र अग्रवाल के अग्रवाल क्लॉथ हाउस, मेन बाजार नंदरामपुर बास पर की जाएगी। मेले में दुकान लगाने के इच्छुक लोग निर्धारित तिथियों पर संपर्क कर बुकिंग करा सकते हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

 

Beste news

खबरें और भी

WhatsApp