Tuesday, 6 October 2026

यात्री ध्यान दें! रेलवे ने अचानक रद्द कर दी Vande Bharat , गरीब रथ और डबल डेकर सहित सहित 24 ट्रेन

Written by: सुनील चौहान

Published:

Indian Railway (Best E News) :  दिल्ली रेवाड़ी रूट पर चलने वाली ट्रेनो को लेकर बडा अपडेट आया है। रेलवे ने अनाचक कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है इतना ही नहीं…


कई ट्रेनें रहेंगी रद्द
कई ट्रेनें रहेंगी रद्द
Google News Follow us on Google

Indian Railway (Best E News) :  दिल्ली रेवाड़ी रूट पर चलने वाली ट्रेनो को लेकर बडा अपडेट आया है। रेलवे ने अनाचक कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है इतना ही नहीं कुछ ट्रेनों के समय और रूट में बदलाव किया है। अगर आप 5 से 8 अक्टूबर के बीच दिल्ली-रेवाड़ी रूट पर ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो घर से निकलने से पहल ट्रेने स्टेटस जरूर जान ले। इसी के चलते ने कुछ ट्रेनों को दूसरे रूट से चलाने का फैसला भी किया है।Vande Bharat , गरीब रथ और डबल डेकर सहित सहित 24 ट्रेन रद्द कर दी गई है। Indian Railway

Advertisement

अपनी का स्टेटस कैसे करें चेक?

अगर आपको अपनी ट्रेन का स्टेटस चेक करना है तो आप बड़ी आसानी से NTES यानी National Train Enquiry System या Railone ऐप पर चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको केवल अपनी ट्रेन का नंबर डालना है और उसके बाद आप अपनी ट्रेन के रूट में बदलाव, ट्रेन रद्द , ट्रेन के समय में बदलाव की जानकारी ले सकते हैं। एक बात का ध्यान रखें, स्टेशन के लिए निकलने से पहले एक बार दोबारा से अपनी ट्रेन के स्टेटस को चेक कर लें, क्योंकि कई बार अंतिम समय में भी रेलवे ट्रेनों के संचालन में बदलाव कर सकता है।

5 से लेकर 8 अक्टूबर तक ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

  • दिल्ली-जैसलमेर एक्सप्रेस 5 अक्टूबर रद्द
  • सिरसा-तिलक ब्रिज 7 अक्टूबर रद्द
  • दिल्ली सराय रोहिल्ला-भुज 7 अक्टूबर रद्द
  • जैसलमेर-दिल्ली एक्सप्रेस 6 अक्टूबर रद्द
  • चंडीगढ़-बांद्रा टर्मिनल 7 अक्टूबर रद्द
  • जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत 7 अक्टूबर रद्द
  • बांद्रा टर्मिनस-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 8 अक्टूबर
  • अजमेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला जनशताब्दी 7 अक्टूबर रद्द
  • सराय रोहिल्ला-बांद्रा टर्मिनस गरीब रथ 6 अक्टूबर रद्द
  • बांद्रा टर्मिनस-दिल्ली सराय रोहिल्ला गरीब रथ 6 अक्टूबर रद्द
  • दिल्ली सराय रोहिल्ला डबल डेकर 7 अक्टूबर रद्द

8 ट्रेनों का बदला रूट: ब्लॉक के चलते कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किया है. 6 अक्टूबर को चलने वाली जम्मूतवी– बाड़मेर ( ट्रेन संख्‍या 14662), ओखा– साबरमती (09523), भुज – दिल्ली (19403), भुज – बरेली (14312) और वेरावल – हरिद्वार (09203) का रूट डायवर्ट किया गया है. 7 अक्टूबर को बरेली – भुज (14321), शकूरबस्ती – ओखा (09524) और फिरोजपुर कैंट – सिवनी पातालकोट एक्सप्रेस (20424) अपने नियमित मार्ग के बजाय डायवर्ट रूट से चलेगी.
मेगा ब्लॉक के चलते कुछ गाड़ियों के संचालन में आंशिक फेरबदल भी किया गया है.

Advertisement

ये भी पढ़ेंहरियाणा: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, थार में पकडी अवैध शराब

यात्रियोंं से अपील: रेलवे ने यात्रियों से अपील की है वे घर से निकलने से पहले यानि सफर से पहले ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक करें। क्योकि काफी ट्रेनों के रूट में बदलाव व कई ट्रेनो को रद्द कर दिया गया है।दिल्ली सराय रोहिल्ला और पालम रेलवे स्टेशनों के बीच आधुनिक ऑटोमेटिक सिग्नलिंग प्रणाली के चलते ट्रैफिक ब्लॉक किया गया।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

E-Paper