रेवाड़ी (Best E News) Rewari में बृहस्पतिवार को हुई तेज बारिश से रेवाड़ी अनाज मंडी में जलभराव हो गया। वहीं, मंडी में खुले में रखा सैकड़ों क्विंटल बाजरा भीग गया। बता दे कि रेवाड़ी कोसली बावल अनाज मंडियों में बाजरे की खरीद की जा रही है। बाजरा बेचने के लिए किसान रात से ही शहर की नई अनाज मंडी के दोनों प्रवेश द्वारों पर ट्रैक्टर-ट्रालियां लेकर लाइन में लग जाते हैं, ताकि सुबह जल्द टोकन कटवाकर अपनी उपज बेच सकें।
सैंकडो टन बाजरा भीगा: रेवाड़ी में बृहस्पतिवार को हुई तेज बारिश से नई अनाज मंडी में सैकडो टन बाजरा भीग गया हैं। बता दे कि बाजरा बेचने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे किसानों की ट्रैक्टर-ट्रालियों में रखा अनाज लेकर आए थे। लेकिन अचालक आई बारिश की चपेट में किसान आ गए कई किसानों ने तिरपाल से बाजरे को ढककर बचाने का प्रयास किया, लेकिन इसके बावजूद अनाज भीगने से उन्हें नुकसान उठाना पड़ा।
रजिस्ट्रेशन के चलते किसान परेशान: बता दे कि मंडी में बाजरा बेचने पहुंचे किसानों ने बताया कि रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया के कारण उन्हें काफी परेशानियों झेलनी पड रही है। किसानों के अनुसार, मंडी के बाहर खुले बाजार में भी बाजरे की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से कम भाव पर हो रही है। इनता ही कम बाजरा खरीदा जा रहा हैं
ये भी पढ़ेंरेवाड़ी में ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई, आठ अवैध जुगाड़ वाहन जब्त
इसके बावजूद भावांतर भरपाई योजना का लाभ लेने की उम्मीद में किसानों को मंडी पहुंचकर खरीद प्रक्रिया पूरी करवानी पड़ रही है। ऐसे में लंबा इंतजार, रजिस्ट्रेशन संबंधी दिक्कतें और बारिश से उपज भीगने जैसी समस्याएं उनकी परेशानी बढ़ा रही हैं। किसानों का कहना है कि खरीद प्रक्रिया के दौरान खुले में रखे अनाज को बारिश से बचाने के पर्याप्त इंतजाम होने चाहिए, ताकि उनकी मेहनत पर पानी न फिरे।
गेट पर लगी कतारें: बता दे कमेटी को ओर बाजरा बेचने के लिए दिन तय किया हुआ है। टोकन लेने के लिए बृहस्पतिवार को भी दोनों गेटों पर करीब दो किलोमीटर लंबी लाइन लगी हुई थी। इसी दौरान सुबह करीब 11 बजे मौसम में अचानक बदलाव हुआ और तेज बारिश शुरू हो गई। इससे मंडी में खुले में पड़ा बाजरा भीग गया। साथ ही, लाइन में खड़े किसानों के ट्रैक्टर-ट्रालियों में रखा बाजरा भी बारिश से प्रभावित हुआ।
ये भी पढ़ेंSIR-2026 को लेकर DC अभिषेक मीणा ने ली बैठक: इस दिन जारी होगी अंतिम सूची
रेवाड़ी सहित जिले की चार अनाज मंडियों में बाजरे की खरीद की जा रही है। बाजरा बेचने के लिए किसान रात से ही शहर की नई अनाज मंडी के दोनों प्रवेश द्वारों पर ट्रैक्टर-ट्रालियां लेकर लाइन में लग जाते हैं, ताकि सुबह जल्द टोकन कटवाकर अपनी उपज बेच सकें।
