CET ग्रुप-डी अभ्यार्थी ध्यान दें, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने CET ग्रुप-डी अभ्यर्थियों को आवेदन में सुधार का एक और अवसर दिया है। आयोग 9 जुलाई से 11 जुलाई 2026 तक करेक्शन पोर्टल खोलेगा, जहां उम्मीदवार अपनी जानकारी अपडेट कर सकेंगे।
9 से 11 जुलाई तक मिलेगा मौका
आयोग के अनुसार अभ्यर्थी इस दौरान आवेदन में दर्ज विवरण की जांच कर आवश्यक बदलाव कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम समय का इंतजार न करें।
इन बातों का रखें विशेष ध्यान
एक बार करेक्शन विंडो बंद होने के बाद आवेदन में किसी भी प्रकार का संशोधन स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसलिए सभी उम्मीदवार समय रहते अपने आवेदन की जांच कर लें और जरूरत पड़ने पर सुधार जरूर करें।













