रेवाड़ी की तनु ने पति की हत्या क्यों की? पहली बार सामने आई सच्चाई, जानकार रह जाएंगे दंग

On: July 5, 2026 7:56 PM
Follow Us:
रेवाड़ी की तनु ने पति की हत्या क्यों की

तनु ने पति की हत्या क्यों की? पूरे देश के मन में एक यही सवाल चल रहा है। रेवाड़ी के मोनू हत्याकांड को लेकर दिन पर दिन नहीं खुलासे हो रहे हैं। तनु के द्वारा एक खतरनाक साजिश रची गई और वह अपने पति का ही हत्या कर दी लेकिन इस बात पर लोगों को यकीन ही नहीं हो रहा है कि आखिर कैसे गांव की तनु इतनी बड़ी साजिश रच सकती है और अपने ही पति की हत्या कर सकती है। सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह के सवाल उठा रहे हैं।

दिन पर दिन एक नए मर्डर का केस सामने आ रहा है वही रेवाड़ी की तनु के द्वारा जैसा साजिश रच गया उसे जानकर तो पूरी दुनिया हैरान हो गई। आखिर कैसे गांव की एक सीधी साधी लड़की इतना खतरनाक साजिश रच सकती है कैसे तनु अपने ही पति को इस कदर बेरहमी से मार सकती है। लोग इस घटना से सिर्फ हैरान नहीं है बल्कि परेशान भी है कि आखिर कैसे किसी मासूम लड़के की इतनी बेरहमी से हत्या की जा सकती है।

छिन गया घर का इकलौता चिराग

मोनू घर का इकलौता चिराग था और वह अपनी पत्नी तनु से बेइंतहा मोहब्बत करता था फिर भी उनकी पत्नी ने अपने प्रेमी सोनू के लिए मोनू की हत्या कर दी। इस घटना ने लोगों का भरोसा तोड़ दिया है।

तनु ने पति की हत्या क्यों की? शादी के तीन साल, लेकिन साथ बेहद कम

जानकारी के अनुसार, मोनू और तन्नू की शादी करीब तीन साल पहले हुई थी। दोनों 12वीं पास थे। मोनू राजस्थान की एक कंपनी में नौकरी करता था और परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी संभाल रहा था।

परिवार का कहना है कि शादी के बाद तन्नू केवल कुछ ही बार ससुराल आई और लंबे समय तक वहीं नहीं रही। इस साल अप्रैल में वह पहली बार ससुराल आई थी और केवल 3–4 दिन रुककर वापस चली गई थी।
इसके बाद वह एक मई को फिर आई और 16 मई को वापस अपने मायके चली गई। इसी दौरान दोनों के रिश्तों में दूरी बनी रही और विवाद बढ़ता गया।

परिवार का इकलौता सहारा छिन गया

मोनू अपने परिवार में दो बहनों का इकलौता भाई था। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के लिए वह ही एकमात्र सहारा था। 12वीं के बाद उसने नौकरी शुरू कर दी थी ताकि घर की जिम्मेदारी संभाल सके।
परिवार का कहना है कि उन्हें कभी अंदाजा नहीं था कि बहू इस तरह की साजिश रच सकती है। बेटे की मौत ने पूरे परिवार को तोड़ कर रख दिया है।

पुलिस की कार्रवाई और आगे की जांच

डीएसपी सुरेंद्र श्योराण ने बताया कि इस मामले में मृतक की पत्नी तन्नू और आरोपी के एक साथी हरिओम को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

पुलिस अब मुख्य आरोपी सोनू और उसके अन्य साथियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। अधिकारियों का कहना है कि रिमांड के दौरान कई और अहम खुलासे होने की संभावना है। साथ ही जरूरत पड़ने पर परिवार के अन्य सदस्यों से भी पूछताछ की जाएगी।

इलाके में दहशत और चर्चा

इस घटना के सामने आने के बाद गांव और आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। लोग हैरान हैं कि घरेलू विवाद और अवैध संबंधों के चलते एक युवा की इस तरह हत्या कर दी गई।स्थानीय लोगों का कहना है कि यह घटना रिश्तों के टूटते भरोसे और बदलते सामाजिक व्यवहार की एक गंभीर तस्वीर पेश करती है।

सुनील चौहान

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

WhatsApp

Join Now

Facebook

Follow Now