Hero Motocorp Dharuhera में बुधवार को कंपनी के संस्थापक बृज मोहन लाल की जयंती के अवसर पर मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कर्मचारियों ने 506 यूनिट रक्तदान किया।। इस मौके पर एचआर हेड धर्म रक्षित, प्लांट हेड यशपाल सरदाना, अनिल यादव व अमित चौधरी मौजूद रहे।
एचआर हेड धर्म रक्षित ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा पुण्य कार्य है और एक यूनिट रक्त कई जरूरतमंद मरीजों का जीवन बचाने में सहायक बन सकता है। रोटरी क्लब की प्रेसिडेंट रुचि चौहान और क्लब की सेक्रेटरी आरती अरोड़ा ने कर्मचारियों को रक्तदान के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 18 से 55 वर्ष की आयु का स्वस्थ व्यक्ति नियमित रूप से रक्तदान कर सकता है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से इस नेक कार्य से जुड़ने का आह्वान किया।Hero Motocorp Dharuhera
रोटरी क्लब के प्रोजेक्ट चेयरमैन डॉ. नवीन अदलखा ने बताया कि पिछले 16 वर्षों से इसी स्थान पर लगातार रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं और यह क्लब का 25वां रक्तदान शिविर है।Hero Motocorp Dharuhera
प्रोजेक्ट को-चेयरमैन मनीष अरोड़ा ने बताया कि शिविर में रोटरी ब्लड बैंक गुरुग्राम, ब्लड बैंक भिवाड़ी, जोगिंदर मेमोरियल ब्लड बैंक तथा सिविल अस्पताल रेवाड़ी की टीमों ने सहयोग किया। शिविर के दौरान डॉ. रजत कुमार, डॉ. सुभाष, यूनियन प्रधान कृष्ण यादव, गोपाल तिवारी, अन्नू, धर्मेंद्र सहित अनेक कर्मचारी और पदाधिकारी उपस्थित रहे।













