CM Haryana ने 9 प्रमुख परियोजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

On: May 29, 2026 10:10 PM
Follow Us:
haryana CM

हरियाणा के यशस्वी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल मार्गदर्शन और प्रदेश की स्वास्थ्य, आयुष, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री आरती सिंह राव के नेतृत्व में आज ‘स्वस्थ हरियाणा, समृद्ध हरियाणा’ अभियान के तहत एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया। पंचकुला से आयोजित एक राज्य-स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए ₹100 करोड़ से अधिक की लागत वाली 9 प्रमुख परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

इस ऐतिहासिक अवसर पर जिला भाजपा रेवाड़ी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रेवाड़ी में वर्चुअल मोड के माध्यम से इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया और हरियाणा सरकार की इस बेमिसाल उपलब्धि का स्वागत किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली और बावल विधानसभा से माननीय विधायक व पूर्व में चिकित्सक रहे डॉ. कृष्ण कुमार ने संयुक्त रूप से सरकार की प्रशंसा करते हुए इसे ट्रिपल इंजन सरकार की विकास-वादी नीतियों का परिणाम बताया।

डॉ. कृष्ण कुमार ने कहा कि एक डॉक्टर और पूर्व चिकित्सक होने के नाते मैं अच्छी तरह समझ सकता हूँ कि गांवों और कस्बों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का पहुँचना कितना जरूरी है, और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी व स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के नेतृत्व में आज हरियाणा का स्वास्थ्य ढांचा आधुनिक और बेहद मजबूत हो रहा है। इस महा-अभियान के तहत हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश की जनता को स्वास्थ्य क्षेत्र में 9 बड़ी सौगातें दी गई हैं।CM Haryana

सरकार ने स्वास्थ्य अवसंरचना को आधुनिक और सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए ₹22.29 करोड़ की लागत से 30 स्वास्थ्य संस्थानों का उद्घाटन किया है और साथ ही ₹21.50 करोड़ की लागत से 16 नए स्वास्थ्य संस्थानों का शिलान्यास भी किया है।महिलाओं के विशेष उपचार के लिए प्रदेश के 23 जिला अस्पतालों में ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ क्लिनिक का शानदार शुभारंभ किया गया है, जिस पर सालाना ₹0.34 करोड़ की राशि व्यय की जाएगी।

 

चिकित्सा जांच को सुगम बनाने के लिए PPP यानी पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मोड के तहत CT स्कैन और MRI सेवाओं का बड़ा विस्तार किया गया है। हृदय रोगों की समय पर सटीक पहचान और त्वरित उपचार सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश के 600 स्वास्थ्य संस्थानों में उन्नत टेली-ECG सेवाओं की शुरुआत की गई है, जिस पर सरकार द्वारा प्रतिवर्ष ₹3.00 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी।

 

स्वास्थ्य ढांचे को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए कॉपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी साझेदारी के तहत ₹20.50 करोड़ की लागत से 150 ट्रूनैट मशीनें, कलर अल्ट्रासाउंड मशीन, एक्स-रे मशीनें और करीब ₹2.63 करोड़ की लागत से 24 आधुनिक ICU बेड विभिन्न चिकित्सालयों को उपलब्ध कराए गए हैं। गंभीर मरीजों की सहायता के लिए महर्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज, कोरियावास नारनौल और श्री अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय मेडिकल कॉलेज, छायंसा फरीदाबाद में सालाना ₹3.60 करोड़ की अनुमानित लागत से पूर्णतः निःशुल्क डायलिसिस सुविधा सुलभ कराई गई है।

 

आम जनता की जेब पर दवाओं का बोझ कम करने और उन्हें ब्रांडेड दवाइयां बेहद सस्ती दरों पर मुहैया कराने के उद्देश्य से प्रदेश के 23 जिला अस्पतालों में ₹1.73 करोड़ की लागत से ‘अमृत फार्मेसी’ का शिलान्यास किया गया है। इसी कड़ी में, ग्रामीण स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ मानी जाने वाली प्रदेश की 4600 आशा कार्यकर्ताओं को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए ₹0.91 करोड़ के बजट प्रावधान के साथ आपदा प्रबंधन का विशेष प्रशिक्षण देने की योजना की भी शुरुआत की गई है।

रेवाड़ी में आयोजित इस महत्वपूर्ण वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली और बावल विधायक डॉ. कृष्ण कुमार के साथ-साथ जिला रेवाड़ी के दोनों महामंत्री पंडित हिमांशु पालीवाल और कुलदीप चौहान जिला सचिव दिनेश यादव मीडिया प्रभारी जतिन अरनेजा कोषाध्यक्ष गौरव शर्मा जिला सयोंजक योगेश शर्मा मुकेश रंगा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस मौके पर जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली ने कहा कि ट्रिपल इंजन सरकार के तहत हमेशा से ही आम जन के स्वास्थ्य और समृद्धि को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है।

उन्होंने आगे जोड़ा कि स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के कुशल और संवेनदशील नेतृत्व में अब हरियाणा के हर जिले में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है, जिससे समाज के अंतिम पायदान पर खड़े गरीब से गरीब व्यक्ति को भी अपने घर के समीप ही विश्वस्तरीय और बेहतर इलाज मिल सकेगा। रेवाड़ी मे भी महिला क्लिनिक और अमृत फार्मेसी का खुलना और टैली ईसी जी का शुरू होना एक बड़ी उपलब्धि है अंत में सभी पदाधिकारियों ने इस कल्याणकारी स्वास्थ्य सौगात के लिए माननीय मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री का सहृदय आभार व्यक्त किया।CM Haryana

 

सुनील चौहान

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

WhatsApp

Join Now

Facebook

Follow Now