Haryana के रिटायर्ड अफसर और कर्मचारियों के लिए बड़ा मौका, अब इस उम्र तक दे सकेंगे सेवाएं

On: September 6, 2025 12:29 PM
Follow Us:
Haryana के रिटायर्ड अफसर और कर्मचारियों के लिए बड़ा मौका, अब इस उम्र तक दे सकेंगे सेवाएं

Haryana सरकार ने रिटायर्ड अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब राज्य में 63 साल की उम्र तक सेवानिवृत्त अफसरों और कर्मचारियों को पुनर्नियुक्त किया जा सकेगा। मुख्य सचिव की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किए जा चुके हैं। हालांकि, यह पुनर्नियुक्ति केवल दो साल की अवधि के लिए ही होगी। 63 साल की उम्र में पुनर्नियुक्ति पाए कर्मचारी अधिकतम 65 साल की आयु तक अपनी सेवाएं दे सकेंगे। मुख्य सचिव ने इस आदेश की जानकारी सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों और जिला उपायुक्तों को भी भेज दी है।

मुख्य सचिव ने स्पष्ट किया है कि रिटायर्ड कर्मचारियों को पुनर्नियुक्ति केवल असाधारण परिस्थितियों में ही दी जाएगी और इसे सेवा विस्तार के तौर पर मान्यता दी जाएगी। पुनर्नियुक्ति करते समय यह सुनिश्चित करना होगा कि इससे कनिष्ठ और अन्य अधिकारियों के पदोन्नति के अवसर प्रभावित न हों। सेवा विस्तार केवल उसी स्थिति में किया जाएगा जब किसी पद के लिए योग्य उम्मीदवार कम से कम दो साल से उपलब्ध न हों।

इसके अलावा, मुख्य सचिव ने यह भी निर्देश दिया है कि जिन कर्मचारियों पर कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई लंबित हो, उन्हें पुनर्नियुक्ति का लाभ नहीं दिया जाएगा। आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि पुनर्नियुक्ति कर्मचारी संविदा के आधार पर होगी और इससे जुड़े सभी नियमों और शर्तों का पालन अनिवार्य होगा।

सरकार का यह कदम विशेष परिस्थितियों में अनुभव और कुशलता वाले रिटायर्ड कर्मचारियों का लाभ लेने के उद्देश्य से उठाया गया है। इससे न केवल प्रशासनिक कार्यों में दक्षता बढ़ेगी बल्कि जरूरी मामलों में अनुभवी कर्मचारियों की सेवाओं का लाभ भी लिया जा सकेगा। इस नीति के लागू होने से राज्य के विभागों में कार्यकुशलता बढ़ेगी और कर्मचारियों के अनुभव का पूर्ण उपयोग किया जा सकेगा।

सुनील चौहान

मै पिछले 6 साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। हमारा मकसद जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजागर करना है।

WhatsApp

Join Now

Facebook

Follow Now